SIP vs FD: 2026 में कौन-सा Investment बेहतर है?

SIP Vs FD जानिए कौन सही है

आज के समय में हर व्यक्ति यही सोचता है कि अपने पैसे को सुरक्षित रखने और उस पैसे को और बढ़ाने के लिए निवेश (Investment) करना चाहता है। लेकिन जब निवेश की बात आती है तो ज्यादातर लोग दो विकल्पों के बीच उलझ जाते हैं – (SIP) (Systematic Investment Plan) और (FD) (Fixed Deposit)।


कई लोग पूछते हैं कि 2026 में निवेश के लिए कौन-सा विकल्प बेहतर है? SIP या FD? कौन ज्यादा रिटर्न देता है और किसमें जोखिम कम होता है?


इस लेख में हम newerathupdate.com द्वारा जानेंगे. SIP और FD की पूरी तुलना करेंगे ताकि आप आसानी से समझ सकें कि आपके लिए कौन-सा निवेश सही रहेगा।

SIP क्या है?🤔

जानिए sip क्या है आसान शब्दो में.

(SIP), Systematic Investment Plan है जो पैसे को समय समय पर. बढ़ता रहता है। जिससे हमे काफी मुनाफा होता है (Sip) मै हम 500₹ से 50,000₹ तक (invest) निवेश कर सकते है। वो भी हर महीने जितना पैसा निवेश करना चाहते है।

SIP का उदाहरण:

अगर मान लीजिए हम हर महीने ₹2000 SIP करते है। अगर औसत 12% रिटर्न मिलता है तो

समयनिवेश
1 साल₹24,000
5 साल₹1,20,000
10 साल₹2,40,000

10 साल बाद यह पैसा लगभग ₹4–5 लाख हो सकता है। यही SIP का सबसे बड़ा फायदा है – Compounding

FD क्या है?

FD (Fixed Deposit) एक ऐसा निवेश है जिसमें हम बैंक या फाइनेंस कंपनी में एक तय समय (Time Period) के लिए पैसा जमा करते हैं और उस पर फिक्स ब्याज (Interest) मिलता है।

मतलब: हम पैसा जमा करते ➜ बैंक उसे सुरक्षित रखेगा ➜ तय समय बाद हमको मूल पैसा + ब्याज वापस मिलेगा।

FD: का उदाहरण:

अगर हमने ₹10,000 की FD 1 साल के लिए 7% ब्याज पर की।तो 1 साल बाद हमको लगभग₹10,700 मिलेंगे।

निवेश राशि (₹)समयब्याज दरmaturity Amount
10,0001 साल7%10,700
50,0002 साल7.5%57,812
1,00,0005 साल8%1,46,933

SIP vs FD Comparison

तुलना बिंदुSIPFD
निवेश का प्रकारMutual Fund में निवेशबैंक में Fixed Deposit
रिटर्न10% – 15% तक संभावित6% – 8% फिक्स
जोखिममध्यम (Market Risk)बहुत कम
समय अवधिलंबे समय के लिए बेहतरफिक्स समय
न्यूनतम निवेश₹500 से शुरू₹1000 या बैंक के अनुसार
लिक्विडिटीकभी भी निकाल सकते हैंसमय से पहले निकालने पर पेनल्टी
टैक्सCapital Gain Taxब्याज पर टैक्स
मार्केट पर निर्भरताहाँनहीं
महंगाई पर असरमहंगाई को मात दे सकता हैकभी-कभी महंगाई से कम
किसके लिए बेहतरलंबी अवधि में धन बनाने के लिएसुरक्षित निवेश चाहने वालों के लिए
कंपाउंडिंगबहुत ज्यादा फायदासीमित फायदा
लॉक-इन पीरियडज्यादातर में नहींसमय के अनुसार

SIP vs FD Return Comparison (10 Years)

YearTotal InvestmentFD Return (7%)SIP Return (12%)
1₹10,000₹10,700₹11,200
2₹20,000₹22,449₹25,088
3₹30,000₹35,321₹42,096
4₹40,000₹49,393₹62,988
5₹50,000₹64,750₹88,248
6₹60,000₹81,483₹1,18,510
7₹70,000₹99,686₹1,54,560
8₹80,000₹1,19,456₹1,97,352
9₹90,000₹1,40,897₹2,47,990
10₹1,00,000₹1,64,118₹3,07,600
< wellcom to newerathupdate.com>

SIP Calculator

Result

Total Investment: ₹ 0

Estimated Returns: ₹ 0

Total Value: ₹ 0

SIP vs FD Comparison (आसान भाषा में)

निवेश (invest) की बात आती हैं तो सब के पास दो विकल्प SIP (Systematic Investment Plan) और FD (Fixed Deposit) हैं। जो भारत के सबसे लोकप्रिय विकल्प हैं। दोनों का उद्देश्य पैसा बढ़ाना है, लेकिन इनका तरीका और रिटर्न अलग-अलग होता है। इस लिये हम सब बस यही सोचते है की हमरे पैसे को कहाँ निवेश करे 🤔 चलिए जानते ;

  • SIP: में पैसा म्यूचुअल फंड में निवेश होता है, इसलिए इसका रिटर्न मार्केट पर निर्भर करता है। जो बड़ता-चढ़ता रहता है।
  • FD: में पैसा बैंक में जमा किया जाता है और बैंक एक निश्चित ब्याज% देता है।
  • SIP: मे हम 500₹ से 50,000 तक निवेश कर सकते है हर महीने।
  • FD: मै ऐसा नही है अगर पैसे निवेश करना है तो बैंक के हिसाब से करना होगा जितना बैंक बताएगी।
  • SIP: मै निवेश करने पर बाद मै पैसे की जरूरत पड़ने पर पैसे को तुरन्त निकाल सकते है। कभी भी
  • FD: मै ऐसा नही है अगर हम 5 साल की FD करते है और हमे 3-4 में पैसे की जरूरत पड़ जाती है और हम FD बंद करना चाहते है तो हमारे द्वारा किए गये पैसे कि FD में

SIP के फायदे

  • कम पैसे से निवेश शुरू कर सकते हैं (₹500 से)
  • लंबी समय में अच्छा रिटर्न मिल सकता है
  • मार्केट गिरने पर भी SIP जारी रख सकते हैं
  • पैसा कभी भी निकाल सकते हैं

FD के फायदे

  • पैसा सुरक्षित रहता है
  • फिक्स ब्याज मिलता है
  • जोखिम बहुत कम होता है
  • बैंक की भरोसेमंद योजना है

SIP के नुक्सान

  • रिटर्न निश्चित नहीं होता
  • मार्केट गिरने पर नुकसान हो सकता है
  • लंबी अवधि तक निवेश करना पड़ता है

FD के नुक्सान

  • रिटर्न कम होता है
  • महंगाई के मुकाबले फायदा कम
  • समय से पहले पैसा निकालने पर penalty

SIP करते समय यह 5 गलतिया ना करे ❌

1️⃣ जल्दी SIP बंद कर देना

बहुत लोग 1–2 साल में ही SIP बंद कर देते हैं। जबकि SIP का असली फायदा लंबे समय (5–10 साल) में मिलता है। इसलिए SIP को लंमे समय तक जारी रखना चाहिए।

2️⃣ मार्केट गिरने पर डर जाना

जब शेयर मार्केट गिरता है तो कई निवेशक SIP रोक देते हैं। जबकि गिरावट में कम कीमत पर ज्यादा यूनिट मिलती हैं, जिससे लंबे समय में अच्छा रिटर्न मिल सकता है।

3️⃣ बिना रिसर्च के फंड चुनना

कई लोग दोस्तों या सोशल मीडिया की सलाह पर Mutual Fund चुन लेते हैं। निवेश(invest) से पहले फंड कि जानकारी जरूर देखना चाहिए।

4️⃣ बहुत ज्यादा फंड में SIP करना

कुछ लोग एक साथ 6–7 फंड में SIP शुरू कर देते हैं। इससे पोर्टफोलियो जटिल हो जाता है। आमतौर पर 2–3 अच्छे फंड में SIP करना ही बेहतर होता है।

5️⃣ निवेश का लक्ष्य(गोल) तय न करना

अगर SIP का कोई लक्ष्य नहीं होगा तो निवेश बीच में बंद हो सकता है। इसलिए पहले Goal तय करें जैसे घर खरीदना, बच्चों की पढ़ाई या रिटायरमेंट।

FD करते समय यह 5 गलतिया ना करे ❌

1️⃣ पूरी रकम एक ही FD में डाल देना


बहुत लोग पूरी बचत एक ही FD में निवेश कर देते हैं। अगर बीच में पैसों की जरूरत पड़ जाए तो FD तोड़नी पड़ती है और ब्याज कम मिल सकता है।
✔ बेहतर है कि पैसे को 2–3 अलग FD में बांटकर निवेश करें।


2️⃣ समय सोच-समझकर नहीं चुनना


कुछ लोग FD की अवधि बिना सोचे चुन लेते हैं। अगर आपको जल्दी पैसे चाहिए और FD लंबी अवधि की है तो उसे तोड़ने पर Penalty लग सकती है।


3️⃣ अलग-अलग बैंकों की ब्याज दर नहीं देखना


हर बैंक की FD interest rate अलग होती है।
अगर आप बिना तुलना किए FD करते हैं तो कम ब्याज मिल सकता है।


4️⃣ टैक्स का ध्यान नहीं रखना


FD पर मिलने वाला ब्याज Taxable Income होता है।
अगर ब्याज ज्यादा है तो उस पर TDS कट सकता है।


5️⃣ Inflation (महंगाई) को नजर अंदाज करना


कई लोग सिर्फ FD में पैसा रखते हैं। लेकिन अगर FD की ब्याज दर महंगाई से कम है तो पैसे की असली वैल्यू कम हो सकती है।

Share post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *