SIP क्या है और जानें 2026 मे SIP Mutual Fund कैसे शुरू करें

SIP क्या है और जानें 2026 मे SIP Mutual Fund कैसे शुरू करें

आखरी अपडेट – 17 – मार्च – 2026

परिचय –

आज के समय में हर कोई चाहता है कि उसका पैसा सिर्फ सुरक्षित ही न रहे, बल्कि समय के साथ बढ़े भी। यही वजह है कि SAVINGS (बचत) और INVESTMENT (निवेश) दोनों ही ज़रूरी हो जाते हैं। बचत से घर के खर्च पूरे हो सकते हैं, लेकिन निवेश से सपनों को हकीकत में बदला जा सकता है।

इसी निवेश की दुनिया में सबसे आसान और स्मार्ट तरीका है SIP (Systematic Investment Plan)। SIP आपको छोटी-छोटी रकम से शुरू करके धीरे-धीरे बड़ा फंड बनाने का मौका देता है। चाहे आप स्टूडेंट हों, जॉब करने वाले हों या बिज़नेस करते हों – SIP हर किसी के लिए समझने और करने लायक आसान विकल्प है।

इस आर्टिकल में हम जानेंगे:

  • SIP क्या है और यह कैसे काम करता है
  • SIP में कितना रिटर्न मिलता है
  • SIP CALCULATOR क्या होता है और यह कैसे मदद करता है
  • SIP MUTUAL FUND क्या है
  • SIP के फायदे और नुकसान

तो चलिए, SIP की इस स्मार्ट दुनिया को आसान भाषा में समझना शुरू करते हैं। हम यकीन दिलाते हैं कि इतनी आसान भाषा में और ऐसा बेहतरीन आर्टिकल आपको कहीं नहीं मिलेगा ।

SIP क्या है

SIP image

SIP का मतलब है SYSTEMATIC INVESTMENT PLAN यानी SIP एक तरीका है इन्वेस्टमेंट करने का जिससे हम म्युचुअल फंड में निवेश कर सकते हैं ।

इसमें आप हर महीने (मान लो ₹100 , ₹500, ₹1000 या उससे ज्यादा) एक तय रकम म्यूचुअल फंड में लगाते हैं। जैसे आप गुल्लक में हर महीने पैसे डालते हैं, वैसे ही SIP से हर महीने म्युचुअल फंड में पैसे डाले जाते हैं।

धीरे-धीरे यह पैसा बचत और ब्याज (रिटर्न) मिलाकर बढ़ता जाता है। लंबे समय में यह छोटी-छोटी रकम मिलकर बड़ी रकम बन जाती है। SIP और म्युचुअल फंड अगल नहीं है । बल्कि दोनों साथ है । अगर आपको म्युचुअल फंड में निवेश करना है । तो आप SIP के सहारे म्युचुअल फंड में निवेश कर सकते हो ।

SIP में कितना रिटर्न मिलता है

SIP में जो रिटर्न मिलता है, वो म्यूचुअल फंड कंपनियाँ यानी की(AMC – Asset Management Company) तय करती हैं या देती है। ये कंपनियाँ आपके पैसे को शेयर मार्केट, बॉन्ड्स, और दूसरी जगहों पर निवेश करती हैं।

जिससे वहां से जो मुनाफ़ा होता है, उसका फायदा निवेश करने वालों को मिलता है ।

लगभग SIP से मिलने वाला रिटर्न 10% से 15% सालाना तक हो सकता है।

अगर आप हर महीने ₹1000 रुपए SIP में लगाते हैं और 10 साल तक लगातार लगाते हैं । तो वही रिटर्न 10% सालाना रहा तो लगभग ₹2,06,552 लाख बन सकते हैं।

अगर रिटर्न 12% सालाना रहा तो लगभग ₹2,32,339 लाख बन सकते हैं। और रिटर्न 15% सालाना रहा तो लगभग ₹2,78,657 लाख बन सकते हैं। यही SIP की असली पावर होती है ।



SIP रियल लाइफ उदाहरण –

मान लीजिए राहुल नाम का एक लड़का है । वह
हर महीने सिर्फ ₹1000 रुपए SIP में लगाता है।पहले साल में उसने ₹12,000 रूपए निवेश किए।

10 साल तक लगातार डालते रहने पर कुल निवेश हुआ ₹1,20,000।

अब कंपाउंडिंग की वजह से उसका पैसा सिर्फ 1.20 लाख नहीं, बल्कि लगभग 2 से 2.5 लाख या उससे भी ज्यादा हो सकता है (यह रिटर्न और मार्केट पर निर्भर करता है)।

यानी राहुल ने छोटे-छोटे कदम उठाए और लंबे समय में बड़ा फायदा पाया ।

जैसे अगर हम 👉

हर महीने ₹1,000 SIP (यानी साल में ₹12,000)

रिटर्न रेट: 12% प्रति वर्ष के हिसाब से देखो तो नीचे👇 टेबल में बताया गया उस प्रकार से मुनाफा होगा

समय अवधिकुल निवेश (₹)अनुमानित वैल्यू (₹)कुल मुनाफ़ा (₹)
5 साल60,00082,48622,486
10 साल1,20,0002,32,3391,12,339
15 साल1,80,0005,045,763,24,576
20 साल2,40,0009,99,1477,59,147

SIP CALCULATOR क्या है जानें –

SIP कैलकुलेटर इमेज

SIP CALCULATOR एक आसान ऑनलाइन टूल है जो यह बताता है कि आप हर महीने की छोटी-सी इन्वेस्टमेंट से भविष्य में कितना बड़ा फंड बना सकते हैं।
इसमें आप अपनी मंथली इन्वेस्टमेंट, कितने साल तक इन्वेस्ट करना चाहते हो और अनुमानित रिटर्न % डालकर तुरंत रिज़ल्ट देख सकते हैं।
इससे आपको यह समझने में मदद मिलती है कि आपकी SIP कितने समय में कितना पैसा दे सकती है। 😊

यह रहा 👇 हमारा SIP CALCULATOR, जिसे खास आपके लिए बनाया गया है। इसकी मदद से आप आसानी से जान सकते हैं कि हर महीने की छोटी-सी बचत से भविष्य में कितना बड़ा फंड तैयार हो सकता है। बस इसमें अपनी मंथली इन्वेस्टमेंट, सालों की अवधि और रिटर्न % डालें और तुरंत रिज़ल्ट पाएं। इस टूल का इस्तेमाल बहुत आसान है और इससे आपको अपनी फाइनेंशियल प्लानिंग करने में मदद मिलेगी। 😊

“अभी कैलकुलेट करें और जानें आपका पैसा कितना बढ़ सकता है! 😊

SIP Calculator (Hindi)

एसआईपी कैलकुलेटर

कुल निवेश
₹0
अनुमानित रिटर्न
₹0
मैच्योरिटी वैल्यू
₹0
नोट: यह केवल शैक्षिक अनुमान है। वास्तविक रिटर्न बाज़ार पर निर्भर करते हैं।

आसान शब्दों में कहें तो – SIP निवेश करने का सबसे आसान और स्मार्ट तरीका है, जहाँ आप छोटे-छोटे कदम उठाकर लंबे समय में बड़ी मंज़िल पा सकते हैं और अपने सपने को पूरा कर सकते हो ।


Mutual Fund क्या है?

SIP mutual fund टीम इमेज


म्युचुअल फंड एक ऐसा फंड है जहां पर बहुत सारे लोग अपने पैसे निवेश करते हैं और लोगों द्वारा किए गए निवेश के पैसों को म्युचुअल फंड एक्सपर्ट अगल अगल जगह पर निवेश करते हैं । जैसे किसी कंपनी के शेयर पर या कोई सरकारी स्कीम पर इससे जो लाभ मिलता है वह लोगों पर बांट दिया जाता है ।

इंडिया में कई बेहतरीन और भरोसेमंद म्युचुअल फंड्स है जैसे – SBI Mutual Fund, HDFC Mutual Fund, ICICI Prudential Mutual Fund । सबसे जरूरी बात किसी भी म्युचुअल फंड में निवेश करने से पहले उस म्युचुअल फंड की पूरी जानकारी पता करें जैसे कि क्या वह SEBI से रजिस्टर्ड है या नहीं । SEBI से रजिस्टर होने पर ही म्युचुअल फंड पर निवेश करें ।

SEBI क्या है

SEBI ( SECURITIES AND EXCHANGE BOARD OF INDIA ) शेयर मार्केट की पुलिस है । ताकि कोई भी म्युचुअल फंड या कंपनी लोगों के साथ धोखाधड़ी न कर सके ।

SIP कैसे शुरू करें

Sip start image

अगर आप लंबे समय के लिए पैसे बचाना और बढ़ाना चाहते हैं, तो SIP (SYSTEMATIC INVESTMENT PLAN) आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन है। बहुत से लोग सोचते हैं कि SIP शुरू करना मुश्किल है, लेकिन असल में यह बहुत आसान प्रोसेस है। बस आपको सही जानकारी और सही कदम उठाने की ज़रूरत है। चलिए, आसानी से जाने SIP कैसे शुरू करें – आसान और दोस्ताना अंदाज़ में।


SIP के लिए सही Mutual Fund कैसे चुनें

SIP शुरू करने से पहले सबसे बड़ा सवाल यही होता है कि कौन सा म्यूचुअल फंड सही रहेगा ? अगर आपने सही फंड चुना, तो आपका पैसा लंबे समय में बहुत अच्छा रिटर्न देगा। गलत फंड चुनने पर रिजल्ट उम्मीद से कम हो सकते हैं।

इसलिए फंड चुनते समय कुछ पॉइंट्स ध्यान में रखना ज़रूरी है जैसे –

  • फंड का पिछले साल का प्रदर्शन देखें –

अगर आप जिस भी म्युचुअल फंड को चुन रहे हो तो उसके पिछले दो-तीन साल का प्रदर्शन और रिटर्न रिकॉर्ड देखें । अगर वह म्युचुअल फंड पिछले 2 – 3 साल से अच्छा रिटर्न और प्रदर्शन कर रहा है तो वह बेहतर माना जाता है ।

  • म्युचुअल फंड रिसर्च –

आप जो भी म्युचुअल फंड चुन रहे हो उसके बारे में यह पता जरूर कर ले कि यह जो म्युचुअल फंड है यह नया है या कई सालों से कार्य कर रहा है क्योंकि नए म्युचुअल फंड पर हम जल्दी भरोसा नहीं कर सकते । और पॉपुलर कंपनियों के म्युचुअल फंड पर निवेश करना चाहिए
जैसे – SBI MUTUAL FUND, HDFC MUTUAL FUND, ICICI PRUDENTIAL MUTUAL FUND

  • निवेश प्रबंधक ( Fund Manager )-

म्युचुअल फंड में निवेश करने से पहले यह जानकारी पता कर ले की कौन व्यक्ति फाउंड मैनेजर है । क्या उसे 5 या 6 साल का अनुभव है । एक अच्छा फंड मैनेजर आपके पैसों को बेहतरीन तरीके से संभाल और बढ़ा सकता है ।

  • निवेश नीति ( Investment Policy )-

सबसे जरूरी बात आप जो भी म्यूचुअल फंड निवेश करने के लिए चुन रहे हो उसकी निवेश नीति के बारे में जरूर से जरूर पढ़ ले और समझ ले ।

  • म्यूचुअल फंड में रिटर्न

म्यूचुअल फंड में रिटर्न जरूर देखे ज्यादा रिटर्न ज्यादा फायदा लेकिन रिटर्न की गारंटी नहीं होती। बाजार ऊपर-नीचे होता है इसलिए रिटर्न भी बदलता रहता है। म्यूचुअल फंड में रिटर्न की गारंटी नहीं होती। शेयर मार्केट ऊपर-नीचे होता है इसलिए रिटर्न भी बदलता रहता है।

SIP के लिए म्युचुअल फंड का प्रकार चुने –

म्यूचुअल फंड कई तरह के होते हैं –

जिनमे सबसे ऊपर EQUITY FUND का नाम आता यह एक ऐसा म्युचुअल फंड है जो निवेशकों के पैसे को कंपनियों के शेयर (stocks) मैं लगता है । इसमें जोखिम ज्यादा है क्योंकि इसमें शेयर के दाम ऊपर नीचे होते रहते लेकिन इसमें 5 साल से ऊपर इन्वेस्ट किया जाए तो अच्छा खासा रिटर्न दे सकता है ।


इक्विटी फंड के अंदर यह तीन फंड आते हैं । LARGE + MID + SMALL CAP FUNDS

  • LARGE CAP FUND (लार्ज कैप फंड)

यह Fund बड़ी और पुरानी कंपनियों पर पैसे लगता है । इसमें Risk कम होता है और रिटर्न कम एवम रिटर्न धीरे – धीरे मिलता है । भारत के बेहतरीन

लार्ज कैप फंडSBI Bluechip Fund , HDFC Top 100 Fund , ICICI Prudential Bluechip Fund

  • MID CAP FUND (मिड कैप फंड)

यह Fund मध्य आकार की कंपनियों पर पैसा लगता है । मध्य आकार की कंपनियों से मतलब है वह कंपनियों जो ना तो ज्यादा बड़ी है ना ही छोटी है ।

इस फंड में जोखिम और रिटर्न दोनों मध्यम होते हैं।

मिड कैप फंड HDFC Mid-Cap Opportunities Fund , Kotak Emerging Equity Fund

  • Small Cap Fund (स्मॉल कैप फंड) –

स्मॉल कैप फंड नई और छोटी कंपनियों पर पैसा लगता है । इसमें जोखिम ज्यादा होता है लेकिन रिटर्न मिलने की संभावना भी ज्यादा होती है ।

स्मॉल कैप फंड – SBI Small Cap Fund , Axis Small Cap Fund , HDFC Small Cap Fund

  • Debt Fund (डेट फंड)

Debt Fund निवेशकों के पैसे को सरकारी बॉन्ड , बैंक और कंपनियों के लोन में लगता है । इसमें रिटर्न भी काम होता है और जोखिम भी काम होता है ।

डेट फंड – HDFC Corporate Bond Fund ,
ICICI Prudential Corporate Bond Fund,
SBI Magnum Medium Duration Fund,
Axis Short Term Fund

👉 अगर आप (लॉन्ग-टर्म) यानी की 5 साल से ज्यादा के लिए निवेश कर रहे हैं, तो Equity Fund सबसे बेहतर माना जाता है।



अपनी SIP स्ट्रेटेजी बनाएं: कितना और कब तक निवेश करें ?

अब बारी आती है तय करने की कि हर महीने आपको कितने पैसे निवेश करने हैं और कितने समय तक निवेश करना है । SIP की खूबी यह है कि आप ₹100 प्रति महीने से भी शुरू कर सकते हैं। आपकी इनकम और गोल्स के हिसाब से आप ₹500, ₹1000, ₹2000 या उससे ज़्यादा भी हर महीने निवेश कर सकते हैं।

SIP को कितने सालों तक करना है ? यह सवाल अक्सर लोगों को मन में रहता है –

SIP को शॉर्ट टर्म (1-3 साल) के लिए न करें। कम से कम 5 साल या उससे ज्यादा का टाइम ज़रूर रखें।

5 साल – छोटे गोल (जैसे अगर आप बाइक, कार, शादी ) के लिए अच्छे खासे पैसे चाहते हो तो 5 साल तक एसआईपी कर सकते हो

10 साल – मिड-टर्म गोल (जैसे घर खरीदना, बिज़नेस शुरू करना है तो कम से कम 10 साल या उससे ज्यादा साल तो इन्वेस्ट करना ही होगा । इससे आपको अच्छी बड़ी और मजबूत इनकम मिल जाएगी ।

15-20 साल – लॉन्ग टर्म गोल (जैसे बच्चों की पढ़ाई, रिटायरमेंट ) अगर हां आप लॉन्ग टर्म गोल चाहते हो मतलब कि आपके बच्चे की पढ़ाई से लेकर और रिटायरमेंट के बात भी अच्छे आर्थिक कंडीशन चाहते हो तो आपको 15 – 20 साल के लिए SIP करना होगा।

👉 याद रखें – जितना लंबा समय, उतना बड़ा फायदा होगा।

SIP कहां से करें ?

Start sip image

सब कुछ तय करने के बाद अब बारी आती है कि SIP कहां से शुरू करें SIP शुरू करने के लिए आपको कहीं जाने की ज़रूरत नहीं है। आजकल ऑनलाइन ऐप्स और वेबसाइट्स के जरिए आसानी से घर बैठे मोबाइल से SIP कर सकते हैं। SIP करने की पूरी प्रक्रिया हम इसी आर्टिकल में आपको बताएंगे।

सबसे पहले SIP के लिए बेस्ट और भरोसेमंद ब्रोकरेज ऐप चुने । जैसे –

ब्रोकर ऐप इमेज

👉 इन ब्रोकर ऐप पर आप रिसर्च कर सकते हैं, और एक फंड का दूसरे फंड से कंपेयर कर सकते हैं और सीधे SIP भी शुरू कर सकते हैं। यह सभी ब्रोकर ऐप प्ले स्टोर पर उपलब्ध है वहां से जाकर आप सीधे अपने मोबाइल पर डाउनलोड कर सकते हैं ।


KYC पूरा करें और SIP शुरू करें

जैसे ही आप किसी भी ब्रोकर ऐप को डाउनलोड करते हो तो वहां पर आपको सबसे पहले केवाईसी करनी होती है । केवाईसी के बिना आप म्युचुअल फंड में इन्वेस्ट नहीं कर सकते हो ।

केवाईसी करते समय आपको इन सभी डॉक्यूमेंट की जरूरत पड़ेगी –

  • Aadhaar Card
  • PAN Card
  • Bank Account (Net Banking/UPI से लिंक)
  • मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी

KYC प्रोसेस:

हम आपको सभी ब्रोकर ऐप की प्रक्रिया नहीं बता सकते लेकिन हां हम एंजेल वन ANJAL VAN ब्रोकर ऐप की पूरी प्रक्रिया इस आर्टिकल में बताएंगे की कैसे आप एंजेल वन से SIP के तरीके को अपनाकर म्युचुअल फंड शुरू कर सकते हैं ।

एंजेल वन में केवाईसी करने के लिए सबसे पहले आप यह यूट्यूब वीडियो देखें केवाईसी कंप्लीट होने बात की प्रक्रिया हमने इसी आर्टिकल में बात रखी है स्टेप बाय स्टेप रियल स्क्रीनशॉट के साथ


SIP शुरू करना उतना मुश्किल नहीं है जितना लगता है। बस आपको सही फंड चुनना, राशि और समय तय करना, और एक अच्छा प्लेटफॉर्म चुनकर KYC पूरा करना होता है।

👉 याद रखिए – SIP कोई “जल्दी अमीर बनने का तरीका” नहीं है। यह एक लंबी दौड़ का खेल है। जितना लंबा समय देंगे और लगातार निवेश करेंगे, उतना ही अच्छा फायदा मिलेगा।

एंजेल वन स्क्रीनशॉट

जैसे ही एंजेल वन में केवाईसी कंपलीट हो जाती है । तो आपके स्क्रीन पर एंजेल वन की होम स्क्रीन दिखाई देगी । फिर जैसा स्क्रीनशॉट 1️⃣ में दिखाया गया उस तरह आपको MUTUAL FUND पर क्लिक करना है ।

जैसे ही आप Mutual Fund पर क्लिक करते हो तो स्क्रीनशॉट 2️⃣ में जो इंटरफेस दिखाया गया उसी तरह आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा | अगर अपने पहले से ही तय कर रखा है कि कोन सा म्युचुअल फंड मैं इनवेस्ट करना है तो आप जिस तरह स्क्रीनशॉट 2️⃣ में सर्च बॉक्स दिखाई दे रहा है वहां पर क्लिक करके वह म्युचुअल फंड को सर्च कर सकते हैं । या फिर स्क्रीनशॉट 2️⃣ में जो म्युचुअल फंड दिखाई दे रहा । उनमें से किसी एक को सेलेक्ट करें । किसी भी म्युचअल फंड में इन्वेस्ट करने से पहले उस म्युचुअल फंड की सही और संपूर्ण जानकारी ले ।

अगर आप किसी भी म्युचुअल फंड की सही और संपूर्ण जानकारी जानना चाहते हो तो ( SEBI ) )सिक्योरिटी एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ़ इंडिया की ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर देख सकते हो।

https://www.sebi.gov.in/sebiweb/other/OtherAction.do?doRecognisedFpi=yes: SIP क्या है और जानें 2026 मे SIP Mutual Fund कैसे शुरू करें

या फिर भारत की ऑफिशियल म्युचुअल फंड संस्था। ( AMFI ) एसोसिएशंस ऑफ म्युचुअल फंड इन इंडिया की वेबसाइट पर जाकर देख सकते हो ।

https://www.sebi.gov.in/sebiweb/other/OtherAction.do?doRecognisedFpi=yes: SIP क्या है और जानें 2026 मे SIP Mutual Fund कैसे शुरू करें
म्युचुअल फंड में इन्वेस्ट करते हुए मोबाइल स्क्रीनशॉट

जैसे ही आप किसी भी म्युचुअल फंड को चुनते और उस पर क्लिक करते हो तो स्क्रीनशॉट तीन में जो इंटरफेस दिखाई दे रहा है । वैसे दिखाई देगा जहां पर आपको आधे से अधिक जानकारी मिल जाएगी जैसे की म्युचुअल फंड का सालाना रिटर्न कितना है । इसमें कितने पैसों से SIP कर सकते हो ।

और अगर आपको जानना है कि कितने पैसे में कितने रिटर्न में कितने सालों में कितना पैसा मिलेगा । तो हमारी इस पेज में जाइए और यहां संपूर्ण जानकारी निकले इस पेज पर आपको SIP कैलकुलेटर मिलेगा 👇

https://newerathupdate.com/sip-calculator/: SIP क्या है और जानें 2026 मे SIP Mutual Fund कैसे शुरू करें

जैसे ही आप INVEST NOW पर क्लिक करते हो तो आपके सामने स्क्रीनशॉट 4️⃣ में दिखया गया वैसा इंटरफेस दिखाई देगा यहां पर आपको इन्वेस्ट करने के दो ऑप्शन दिखाई देंगे SIP और ONE TIME अगर आप एसआईपी चुनते हो तो आपको हर महीने जो अमाउंट आप इसी स्क्रीन पर चुनोगे वह PAY करना होगा। लेकिन अगर आप ONE TIME चुनते हो तो आपको जितना भी म्युचुअल फंड में इन्वेस्ट करना है उतना पैसे एक बार में ही PAY करना होगा । फिर आपको मंथली पैसा नहीं देने होंगे ।

जो भी ऑप्शन आप चुनते हो । चुनने के बाद PAY बटन पर क्लिक करें। जैसी आप क्लिक करते हो तो यह अपने आपको आपका पेमेंट ऐप पर भेज देगा । और आप पेमेंट कर सकते हो पेमेंट करने के बाद कुछ इस तरह का इंटरफेस देखने को आपको मिलेगा 👇

म्युचुअल फंड में इन्वेस्टमेंट इमेज

SIP में जोखिम (Risk) को समझना क्यों जरूरी है?

देखो, SIP म्यूचुअल फंड में होती है और म्यूचुअल फंड का पैसा शेयर मार्केट या अन्य सरकारी स्कीम में लगता है। इस लिए इसमें MARKET RISK रहता है। मतलब – कभी रिटर्न ज्यादा मिलेगा, कभी कम। अगर आप 6 महीने या 1 साल में पैसा निकालना चाह रहे हैं तो SIP उतनी फायदेमंद नहीं होगी।
SIP हमेशा लंबे समय (5 साल, 10 साल या उससे ज्यादा) के लिए करनी चाहिए। तब ही असली फायदा मिलता है।

अगर कंपनी धोखा दे दे या बंद हो जाए

अगर आपने म्यूचुअल फंड में निवेश किया है तो म्युचुअल फंड सीधे आपके पैसे को किसी एक कंपनी में निवेश नही करता । आपका पैसा कई कंपनियों के शेयर में लगाया जाता है। इसलिए अगर एक कंपनी बंद भी हो जाए तो पूरा पैसा खत्म नहीं होता, बस थोड़ा असर पड़ सकता है।

अगर म्युचुअल फंड कंपनी बंद हो जाए जो निवेशकों के पैसे उनके पास वापस कैसे आएंगे ?

यह सवाल अक्सर लोगों के मन में रहता है । ऐसे में जब आप म्युचुअल फंड में निवेश करते हैं । तब आपको पैसे के बदले यूनिट(UNITS ) से मिलते हैं । यह यूनिट्स इस बात का सबूत है कि उस म्युचुअल फंड में कितना हिस्सा है । फिर सिक्योरिटी एंड एक्सचेंज बोर्ड आफ इंडिया( SEBI ) द्वारा या इसकी निगरानी में आपके जितने भी यूनिट्स होते हैं उस हिसाब से पैसे बांट दिए जाते हैं ।


2️⃣ अगर कंपनी भाग जाए

वैसे तो म्यूचुअल फंड कंपनियां भारत में SECURITIES AND EXCHANGE BOARD OF INDIA (SEBI) के नियमों के तहत काम करती हैं। और यह कंपनियां हमेशा इसकी निगरानी में रहती है । तो इनका भाग जाना वह भी पैसे लेकर नामुमकिन के समान है ।


3️⃣ अगर पैसे लॉस में चले जाए

आप अपने पैसे को म्युचुअल फंड में लगाते हैं फिर म्युचुअल फंड वही पैसे को शेयर मार्केट में लगता है । सामान्य सी बात है कि शेयर मार्केट मैं लॉस और प्रॉफिट होते ही रहता है । ऐसे में मार्केट में बहुत बड़ा लॉस होता है तो जाहिर सी बात है कि आपको भी लॉस होगा । और अगर मार्केट को ज्यादा से ज्यादा प्रॉफिट होता है । तो वही प्रॉफिट का हिस्सा भी आपको मिलेगा ।

इसलिए कहा जाता है –

म्यूचुअल फंड और शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है। निवेश करने से पहले सभी योजना से जुड़े दस्तावेज़ों को ध्यान से पढ़ें। क्योंकि मामला पैसों का इसलिए सोच समझकर इन्वेस्ट करें ।

अगर आपको यह जानकारी उपयोगी लगी हो तो इसे अपने दोस्तों और परिवार के साथ जरूर शेयर करें, ताकि वे भी SIP और म्यूचुअल फंड निवेश को सही तरीके से समझ सकें।
इसी तरह की आसान भाषा में फाइनेंस, टेक और नई अपडेट की जानकारी पाने के लिए हमारी वेबसाइट newerathupdate.com को नियमित रूप से विज़िट करते रहें

Share post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *