Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124


आज के समय में हर कोई चाहता है कि वह घर बैठे ऑनलाइन पैसे कमाए, और ऐसे में बात आती हैं, Stock Market की, Stock Market एक इंडिया का बहुत ही पॉपुलर तरीका बन चुका है। जिसमें Intraday Trading का उपयोग करके लाखों लोग दिन का 5,000/50,000 तक कमा रहे हैं
Intraday Trading,में लोग सिर्फ एक दिन के अंदर ही शेयर खरीदकर बेचते हैं और profit कमाने की कोशिश करते हैं।

लेकिन सवाल यह है कि Intraday Trading क्या सच में आसान/भरोसेमंद और फायदेमंद है?
क्या कोई भी beginner इससे रोज पैसे कमा सकता है? 🤔
अगर आप भी यही सोच रहे हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए फायदेमंद और भरोसेमंद रहेगा। यहाँ हम आपको Intraday Trading की पूरी जानकारी आसान भाषा में देंगे — ताकि आप बिना confusion के सही तरीके से शुरुआत कर सकें। और अच्छी खासी कमाई कर सके!
चलिए जानते हैं Intraday Trading क्या है 🤔
Intraday Trading का मतलब होता है एक ही दिन के अंदर शेयर खरीदना और बेच देना। इसमें trader सुबह market खुलते ही (9:15 AM) stock खरीदता है और market बंद होने से पहले (3:30 PM) उसे बेच देता है।
यह trading National Stock Exchange और Bombay Stock Exchange जैसे स्टॉक एक्सचेंज पर होती है, जहाँ रोज लाखों लोग (शेयर/स्टॉक) buying (खरीदते) और selling (बेचते) करते हैं।
Intraday Trading को “Day Trading” भी कहा जाता है, और इसमें profit कमाने के लिए आपको market की छोटी-छोटी movement (हल चल) को समझना होता है।
चलिए जानते हैं 🤔
1. Market Open होने का time (9:15 AM) और Close time 3:30 ।
मार्केट खुलते ही हम शेयर चुनते है Technical Analysis करते है (Chart, Indicator)
Chart (चार्ट) क्या है?
चार्ट किसी भी शेयर, क्रिप्टो या मार्केट के प्राइस मूवमेंट को ग्राफ के रूप में दिखाता है। यह ट्रेडर को यह समझने में मदद करता है कि कीमत समय के साथ कैसे बदल रही है—ऊपर जा रही है, नीचे आ रही है या एक ही रेंज में घूम रही है।
सबसे ज्यादा उपयोग होने वाला चार्ट Candlestick Chart है, जिसमें हर कैंडल ओपन, हाई, लो और क्लोज प्राइस की जानकारी देती है।
सरल शब्दों में, चार्ट मार्केट का विज़ुअल मैप होता है, जिससे सही समय पर Buy और Sell का निर्णय लेना आसान हो जाता है।
Indicator (इंडिकेटर) क्या है?
इंडिकेटर एक तकनीकी टूल होता है, जो चार्ट के ऊपर या नीचे लगाया जाता है और गणितीय फार्मूले के आधार पर ट्रेडिंग सिग्नल देता है।
यह ट्रेडर को यह समझने में मदद करता है कि मार्केट में ताकत है या कमजोरी, और कब एंट्री या एग्जिट लेना बेहतर रहेगा।
जैसे RSI यह बताता है कि स्टॉक ज्यादा खरीदा गया है या ज्यादा बेचा गया है, Moving Average ट्रेंड को दिखाता है, और MACD ट्रेंड के बदलाव का संकेत देता है।
संक्षेप में, इंडिकेटर एक गाइड की तरह काम करता है जो ट्रेडिंग को ज्यादा स्पष्ट और आसान बनाता है।
Technical Analysis (टेक्निकल एनालिसिस) क्या है?
टेक्निकल एनालिसिस एक ऐसी प्रक्रिया है जिसमें चार्ट, इंडिकेटर, प्राइस एक्शन और वॉल्यूम का उपयोग करके भविष्य के प्राइस मूवमेंट का अनुमान लगाया जाता है।
इसमें यह माना जाता है कि मार्केट का पुराना डेटा (price history) भविष्य के ट्रेंड को समझने में मदद करता है।
ट्रेडर इसमें सपोर्ट और रेजिस्टेंस, ट्रेंड लाइन, और चार्ट पैटर्न जैसे टूल्स का उपयोग करते हैं ताकि सही समय पर ट्रेड लिया जा सके।
सरल भाषा में, टेक्निकल एनालिसिस वह तरीका है
जिससे आप पिछले डेटा को देखकर समझते हैं कि आगे मार्केट किस दिशा में जा सकता है।
2. Buy या Sell (Position लेना)
अगर हमको लगता है की price बढ़ेगा → (BUY) करना है।
अगर लगता है price गिरेगा → SELL (Short Selling) करना है।
3. (Price Movement) शेयर की कीमत ऊपर-नीचे होती है इसी में Profit या Loss बनता है
4. Exit (Position Close करना) Profit में हो → Sell करके निकल जाओ
Loss हो → Stop Loss लगाकर नुकसान कम करो
5. Auto Square Off अगर आपने खुद नहीं बेचा → Broker 3:15–3:20 PM के बीच बेच देता है
🧠 एकदम रियल लाइफ Example
मान लीजिये 👇
👉 हम ₹100 रुपए के 10 शेयर खरीदे है।
👉 Buy Price = ₹100
👉 Quantity = 10 शेयर
👉 कुल पैसे = ₹1000: (निवेश) invest
📈 Case 1: stock Price बढ़ गया, ₹100 से ₹105 हो गया,
स्टॉक की Price ₹100 रुपए से बढ़ कर ₹105 रुपए हो जाती हैं,
फिर हम स्टॉक को बेच देते है।
👉 Profit = ₹5 × 10 = ₹50
📉 Case 2: stock Price गिर गया/ ₹100 से गिर कर stock price ₹95 रह जाता है।
अब stock Price ₹100 रुपए से ₹95 रुपए हो गया।
फिर हम स्टॉक को ₹95 रुपए में बेच (sell) कर देते हैं।
👉 Loss = ₹5 × 10 = ₹50
👉 बस यही Intraday Trading है
Price ऊपर गया → Profit
Price नीचे गया → LOSS
अब बात आती है🤔 Intraday Trading कैसे करे, चलिए जानते है
best: Intraday Trading stock
India के कुछ भरोसेमंद और फायदेमंद प्लेटफार्म जिनका इस्तेमाल करके हम Intraday Trading कर सकते हैं,
इन प्लेटफार्म का उपयोग Intraday Trading के लिए कैसे किया जाता है चलिए जानते हैं सबसे पहले इन प्लेटफार्म पर अकाउंट बनाना होगा, चलिए जानते हैं
Groww: के माध्यम से हम जानेंगे इन प्लेटफार्म पर अकाउंट कैसे बनाया जाता है और Intraday Trading कैसे की जाती है,
step,1⃣ Groww: एप्लीकेशन को प्ले स्टोर से इंस्टॉल करें.

step,2⃣ Groww एप्लीकेशन को ओपन करें, और "Get Started" पर क्लिक करें,
step,3⃣ आपके पास अगर पहले से email है, तो "continue with Google" पर क्लिक करें // अगर आपके पास ईमेल नही है?, तो "Use another email" पर क्लिक करे, new email. बनाने के लिए.

step,4⃣ अब "Enter mobile number" अपना मोबाइल नंबर अपलोड करे- xxxxxxxx7877
step,5⃣ OTP अपलोड करे

step,6⃣ "set up Groww Pin" चार अंको का एक मजबूत पासपोर्ट बनाएं जैसे (4578)
step,7⃣ फिर वही पासपोर्ट दोबारा डालकर confirm करे,

step,8⃣ "Enter your PAN" अपना PAN card💳 नंबर अपलोड करें जैसे - xxxxxx888L
step,9⃣ "confirm PAN details" अपने PAN cade की जानकारी देखें सही है या गलत, और फिर "yes confirm" पर क्लिक करें,

step,🔟 "confirm your address" अपने पता (address) की जानकारी देखें सही है या गलत, अगर सही है तो (yes,confirm) पर क्लिक करें, और गलत है तो, (No,edit) पर क्लिक करे, और सही जानकारी अपलोड करें.
step,11⃣ "would you like to add a nominee now? " अपनी कुछ बेसिक जानकारी अपलोड करें " Add now " पर क्लिक करें,

step,12 "Enter nominee details" अपनी कुछ बेसिक डीटेल्स अपलोड करें जैसे- name/email.ID/mobile.numbar/PAN.numbar,
इतनी जानकारी अपलोड करने के बाद "continue" पर क्लिक करें ,
step,13 "Review nominee" 🆎 " Save and continue " पर क्लिक करें,

step,14 अब. Groww एप्लीकेशन में अपनी प्रोफाइल ओपन करे, और वह स्टॉक सर्च करे, जिस पर आप Intraday Trading करना चाहते है जैसे-HDFC .

step,15 stock सर्च करने के बाद उस स्टॉक पर क्लिक करें, और नीचे "BUY" बाले icon पर क्लिक करें। (इमेज.2 देखे)
ऊपर आपको Intraday का ऑप्शन मिलता है, Intraday का ऑप्शन सेलेक्ट करें, उसके नीचे आपको Quantity का option मिलता है जिससे आप स्टॉक की जितनी शेयर खरीदना चाहते हैं खरीद सकते हैं।
और जिस एक्सचेंज पर खरीदना है एक्सचेंज पर खरीद सकते हैं -जैसे(National Stock Exchange और Bombay Stock Exchange) NSE/BSE
Quantity के ऑप्शन के नीचे हमको दो ऑप्शन और मिलते हैं, (market price और limit price)
Execute का simple मतलब
👉 आपका order successfully पूरा हो जाना (Buy या Sell हो जाना)
Execute का simple मतलब
👉 आपका order successfully पूरा हो जाना (Buy या Sell हो जाना)

step,16 हमारे द्वारा खरीदे गए स्टॉक के 'orders" को हम All Orders पर देख सकते है, और stock को sell/बेच सकते है।
Intraday Trading एक ऐसा तरीका है जिससे हम कम समय में अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं, लेकिन इसके साथ risk भी जुड़ा होता है। सही (strategy)रणनीति, मार्केट की समझ, और अनुशासन (Discipline) के बिना इसमें सफलता पाना मुश्किल हो सकता है।
अगर आप शुरुआत कर रहे हैं, तो पहले छोटे निवेश से शुरुआत करें, Stop Loss का इस्तेमाल करें और लगातार सीखते रहें। याद रखें – ट्रेडिंग में धैर्य और सही निर्णय (decision) ही हमको लंबे समय तक सफल बना सकते हैं।
👇👇👇👇👇👇
👉 अगर आपको यह जानकारी उपयोगी और फायदेमंद लगी हो, तो इस पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।💭
👉 ऐसी ही Trading और Finance से जुड़ी Valuable जानकारी के लिए हमारी वेबसाइट को Bookmark करें।https://newerathupdate.com
👉 नीचे कमेंट करके बताएं – क्या आप Intraday Trading शुरू करने वाले हैं या पहले से कर रहे हैं?
💡 और हाँ, अगर आप चाहते हैं कि मैं आपको Best Intraday Strategy या Daily Profitable Setup बताऊँ, तो कमेंट में “YES” जरूर लिखें!
