Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124


आखरी अपडेट – 17 – मार्च – 2026
आज के समय में हर व्यक्ति को अपनी FINANCIAL SECURITY के बारे में सोचना चाहिए । FINANCIAL SECURITY अचानक आने वाली समस्याएँ जैसे ( घर के किसी सदस्य का आचनक बीमार हो जाना , किसी कारण से नौकरी चले जाना या घर का आचनक कोई बड़ा खर्चा आ जाना ) ऐसे में बहुत हेल्प करती है ।
ऐसी स्थिति में अगर हमारे पास पहले से कुछ पैसे सुरक्षित रखे हों तो हमें किसी से कर्ज लेने या लोन लेने की जरूरत नहीं पड़ती है। ऐसी आचनक आने वाली परस्थिति के लिए ही EMERGENCY FUND का निर्माण किया जाता है |
इसी पैसे को आपातकालीन निधि कहा जाता है।

EMERGENCY FUND जिसे हिंदी में आपातकालीन निधि भी कहा जाता है। इस FUND का उपयोग हम अपने रोजमर्रा के खर्च या शौक के लिए नहीं करते इस FUND का उपयोग सिर्फ अचानक आने वाली आर्थिक समस्या के समय इस्तेमाल किया जाता है।
EMERGENCY FUND वह फंड होता है । जिसमे हम आचनक आने वाली समस्या के लिए पैसे इक्कठा या संभाल कर रखते हैं । यह पैसे रोजमर्रा के खर्च या शौक के लिए नहीं होता । बल्कि आचनक आने वाली समस्या से निपटने के लिए होता है |
जैसे कल्पना कीजिए की आपके घर का कोई सदस्य अचानक बीमार हो जाए उस का इलाज करने के लिए पैसे ना हो या फिर कुछ कारणों से आपकी नौकरी चली जाए और 5 – 6 महीने के लिए भी घर का खर्च चलाने के लिए आपके पास पैसे न हो । या किसी घर के सदस्य या फिर दोस्त का आचनक एक्सीडेंट हो जाए तो ऐसे समय में सबसे बड़ा सवाल यही होता है की आखिरकार पैसे कहा से लाए ? ऐसे आचनक आने वाले हादसे को हल्के में ना ले यह बहुत बड़ी समस्या हो सकती है ।
ऐसी परस्थिति पर कई लोग पैसे उधार या कर्ज लेते है । लेकिन आज की कंडीसन में कोई उधार पैसे या कर्ज भी आसानी से नही देते है । इन सब अचानक आने वाली समस्या से कोई बचा सकता है तो वह हमारे द्वारा बनाया गया इमरजेंसी फंड है।
हमारा सुझाव है की हर एक व्यक्ति को EMERGENCY FUND तो जरूर बनाना चाहिए। चाहे वह व्यक्ति इन्वेस्ट करे या ना करे लेकिन इमरजेंसी फंड जरूरू बनाना चाहिए और उसमे इन्वेस्ट करना चाहिए । इस आर्टिकल में हम आपको EMERGENCY FUND बनाने का पूर्ण तरीका बताएंगे स्टेप बाय स्टेप जिससे आप भी अपना EMERGENCY FUND आसानी से बना सके ।
आपातकालीन निधि का उदाहरण
मान लीजिए किसी व्यक्ति की मासिक आय और खर्च इस प्रकार हैं:
मासिक सैलरीः ₹30,000
मासिक खर्चः ₹22,000
Financial Experts के अनुसार Emergency Fund कम से कम 6 महीने के खर्च के बराबर होना चाहिए।
22,000 × 6 = ₹1,32,000
अगर आप भी अपना इमरजेंसी फंड बनाने के लिए कैलकुलेशन करना चाहते हैं तो हमने आपके लिए एक बेहतरीन इमरजेंसी फंड कैलकुलेटर बनाया है इसका इस्तेमाल जरूर करें
जीवन में कभी भी मेडिकल इमरजेंसी, दुर्घटना या घर की जरूरी मरम्मत जैसे अचानक खर्च आ सकते हैं। ऐसे समय में आपातकालीन निधि बहुत काम आता है।
अगर आपके पास आपातकालीन निधि है तो आपको छोटी-छोटी जरूरतों के लिए लोन या क्रेडिट कार्ड का सहारा नहीं लेना पड़ेगा।
अगर अचानक नौकरी चली जाए या इनकम बंद हो जाए तो आपातकालीन निधि कुछ महीनों तक हमारे खर्च संभाल सकता है।
जब हमारे पास इमरजेंसी के लिए पैसा होता है तो हमें भविष्य की चिंता कम होती है और हम ज्यादा आत्मविश्वास महसूस करते हैं।
आपातकालीन निधि होने से हमें इमरजेंसी में अपने निवेश (FD, म्यूचुअल फंड आदि) तोड़ने की जरूरत नहीं पड़ती।
👇👇👇👇👇👇
आपातकालीन निधि बनाने का पहला और सबसे जरूरी कदम है अपने मासिक खर्च को समझना। सबसे पहले यह पता करें कि हर महीने हमारे जरूरी खर्च कितने हैं,
जैसे: घर का किराया या EMI राशन और खाने का खर्च बिजली, पानी और इंटरनेट बिल बच्चों की पढ़ाई का खर्च ट्रांसपोर्ट या पेट्रोल मान लीजिए
हमारे जरूरी खर्च ₹15,000 प्रति महीने हैं, तो आपातकालीन निधि कम से कम 3 से 6 महीने के खर्च के बराबर होना चाहिए।
उदाहरण:
3 महीने का फंड = ₹45,000 6 महीने का फंड = ₹90,000 इससे हमको अचानक आने वाली आर्थिक समस्या से बचाव मिलता है।
बहुत से लोग सोचते हैं कि आपातकालीन निधि बनाने के लिए बहुत ज्यादा पैसे चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं है।
हम शुरुआत में हर महीने ₹500, ₹1000 या ₹2000 भी बचाना शुरू कर सकते हैं।
उदाहरण:
हर महीने ₹1000 बचाने पर
1 साल में ₹12,000 जमा हो जाएंगे
धीरे-धीरे यह राशि बढ़ती जाती है और कुछ समय बाद हमारा अच्छा Emergency Fund बन सकता है।
Emergency Fund को अपने रोजमर्रा (प्रतिदिन लेनदेन) के खर्च वाले बैंक अकाउंट से अलग रखना चाहिए।
इसके लिए हम:
नया Savings Account खोल सकते हैं
या Liquid Fund / Short Term Investment में भी रख सकते हैं
अलग अकाउंट रखने का फायदा यह है कि हम गलती से उस पैसे को खर्च नहीं करेंगे।
Emergency Fund बनाने का सबसे आसान तरीका है Auto Transfer।
हम अपने बैंक में ऐसा option सेट कर सकते हैं कि हर महीने सैलरी आने के बाद कुछ पैसे अपने आप आपातकालीन निधि अकाउंट में ट्रांसफर हो जाएं।
इससे:
बचत की आदत बनती है👍
पैसे खर्च होने से बचते हैं🤑
धीरे-धीरे बड़ा फंड तैयार हो जाता है💭
अगर हमे कहीं से Bonus, Freelancing Income, या Extra Income मिलती है तो उसका कुछ हिस्सा आपातकालीन निधि में जरूर डालें।
जैसे:
नौकरी का बोनस
टैक्स रिफंड
साइड इनकम
गिफ्ट में मिले पैसे
इससे हमारा आपातकालीन निधि तेजी से बढ़ सकता है।
आपातकालीन निधि का मतलब ही होता है सिर्फ आपातकालीन स्थिति में उपयोग करना।
इसे इन कामों के लिए इस्तेमाल करना चाहिए:👇
लेकिन इसे शॉपिंग, घूमने या गैर-जरूरी खर्च के लिए इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।❌
मान लीजिये हमारी महीने की कमाई = महीने का खर्च इस प्रकार है,
महीने की कमाई = 50,000
महीने का खर्च = 40,000
तो: हमारे महीने के पैसे इस प्रकार बच सकते हैं
| समय | कुल बचत |
|---|---|
| 1 महीना | ₹10,000 |
| 3 महीने | ₹30,000 |
| 6 महीने | ₹60,000 |
| 12 महीने | ₹1,20,000 |
| 2 साल | ₹2,40,000 |
हम इन पैसों को बचाने के लिए हमारे आसपास की बैंक(SBI,BOI,HDFC,BANK OF BADODA) पर निवेश कर सकते हैं जिससे यह पैसे आपातकालीन समय पर हमारे काम आ सके।
आपके जैसे: आपके दोस्त रिश्तेदार भी आपातकालीन समय के लिए पैसे बचा सके और (बड़ा लोन EMI किसी से बड़ा कर्ज लेने)❌ से बचे तो इस पोस्ट को उन तक जरूर शेयर करें💭