PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana 2026: कैसे Apply करें, कितनी Subsidy मिलेगी और पूरा सिस्टम समझें

PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana 2026: कैसे Apply करें, कितनी Subsidy मिलेगी और पूरा सिस्टम समझें

परिचय (Introduction) –

क्या आप भी बढ़ते हुए बिजली बिल से परेशान हैं? तो बधाई हो, आपके लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी है। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana 2026 शुरू की है।

इस योजना के तहत आप बिजली का उपयोग मुफ्त में कर सकते हैं। यह योजना बिल्कुल एक इन्वेस्टमेंट की तरह है।

हम इस आर्टिकल में ‘PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana’ के बारे में बिल्कुल आसान भाषा में समझाया है । यकीन मानिए कि इतनी सरल भाषा में आपको आर्टिकल कहीं नहीं मिलेगा।

इस आर्टिकल में हम जानेंगे –

PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana के लिए कहां से अप्लाई करें

यह योजना में हमें क्या फायदा है

। कितने इन्वेस्टमेंट करने पढ़ेंगे ।

किस-किस राज्य में यह योजना चालू है।

1kW, 2kW, 3kW पर कितनी सब्सिडी मिलेगी?

और वह सब कुछ जो एक आम व्यक्ति जानना चाहता है। अक्सर इस टॉपिक में कई लेख बने हैं लेकिन उनमें डिटेल से नहीं बताया गया है योजना के बारे में। हम बिल्कुल डिटेल में और सरल भाषा में यह जानकारी आपको बताएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं।

पीएम सूर्या घर मुफ्त बिजली योजना 2026 क्या है और आपको इसका लाभ क्यों लेना चाहिए?

PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana solar panel

PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana भारत सरकार की एक योजना है। जिसका उद्देश्य हर एक घर को बिजली को लेकर आत्मनिर्भर बनना है। इस योजना को भारत सरकार ने आपके घरों के छत पर सोलर पैनल लगाने के लिए चालू किया है।

इस योजना के तहत आप अपने घर के छत पर सोलर पैनल लगते हो । उस सोलर पैनल से जो बिजली उत्पन्न होती है । उस बिजली का उपयोग करके आप अपने AC, पंखे ,फ्रिज घर में रखे जितने भी Electronic समान है उनमें कर सकते हो ।

इस योजना का लाभ क्यों लेना चाहिए?

यह योजना मैं आप और भारत सरकार होती है। जिसमें सरकार आपको सब्सिडी देती है ।

सब्सिडी क्या होता है

सब्सिडी का मतलब होता है कि जब चीज महंगी होती है तो उसका कुछ पैसा सरकार देती है । इस पैसे को आपको वापस नहीं देना पड़ता है । तो आप सोच रहे होंगे कि सरकार को इससे क्या फायदा होगा

तो भारत मैं बिजली की कई जगह demand ज्यादा है । ऐसे में भारत सरकार चाहती है कि लोग खुद सोलर पैनल लगाकर उनसे बिजली बनाएं । जिससे बिजली कटौती में कमी होगी । और सरकार पर बिजली का लोड कम होगा ।

बिजली बिल ₹0 रुपया या बहुत कम होने की संभावना

इस योजना का एक बहुत बड़ा लाभ यही है कि आपका जो बिजली बिल हर महीने आता है वह बहुत कम आएगा या ₹0 रुपए आएगा। यह आपके द्वारा लगाए गए सोलर पैनल के आधार पर होगा।

जब तक आपके पास सोलर पैनल होगा, तब तक आपको बिजली बिल नहीं देने पड़ेंगे। क्योंकि यह सोलर पैनल सिस्टम सरकार से जुड़ा है। हम इसके बारे में भी डिटेल से जानेंगे।

PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana का पूरा सिस्टम

इस योजना में सबसे पहले PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana की ऑफिशल वेबसाइट पर जाते हो वहां आप इस योजना के लिए आवेदन करते हो आवेदन की पक्रिया हम इसी आर्टिकल में बताएंगे लेकिन उससे पहले हम आपको आवेदन के बाद की प्रक्रिया बताएंगे कि किस प्रकार इस बिजली का उपयोग होता है

इस इमेज को देखकर आप पूरी प्रक्रिया समझ सकते हो

जैसा कि इस इमेज में बताया गया है कि सोलर पैनल का पूरा सिस्टम लग जाने के बाद सोलर पैनल से जो ऊर्जा निकलती है । DC से AC में कन्वर्ट किया जाता है । कन्वर्ट करने के बाद उस बिजली के उपयोग घर में किया जाता है फिर बची हुई बिजली को बिजली के खंभे द्वारा वापस भेज दिया जाता था ।

बिजली का हिसाब बिजली विभाग की कंपनी द्वारा आपके घर पर ही लगाया गया net metar रखता है कि आपने कितने बिजली दिया है और कितने अपने अपने घर पर उपयोग किया है । उस ही आधार पर आपका बिजली का बिल बनता है । जैसे की

पहले क्या होता था
मान लो अभी आपका हर महीने बिजली बिल ₹1200 आता है
(यानि आप करीब 180 यूनिट बिजली use करते हो)


अब आपने Solar Panel लगवा लिया
आपका सोलर हर महीने बना रहा है 240 यूनिट


इसमें से
180 यूनिट आपका घर use कर लेता है
60 यूनिट extra बच जाती है
अब आपका बिजली बिल क्या होगा?
जो पहले ₹1200 का बिजली बिल आता था


अब वो लगभग जीरो हो जाएगा
आपका पूरा घर सोलर से चल रहा है
बची हुई 60 यूनिट का क्या होगा?
ये 60 यूनिट बिजली विभाग को चली जाती है
और आपके बिजली बिल में credit बनकर जुड़ जाती है
आगे जब सोलर कम बनाएगा
ये credit आपके बिजली बिल को कम या जीरो कर देगी

मतलब जब आप सोलर पैनल लगवाते हो तो बिजली का बिल का पैसा नहीं देना पड़ेगा । या तो बहुत कम 100 ₹200 देना होगा ।

मतलब जब आप सोलर पैनल लगवाते हैं तो बिजली के बिल का पैसा नहीं देना पड़ेगा। या तो बहुत कम, ₹100-₹200 देना होगा।

1 kw या 2 kw पर कितनी सब्सिडी मिलेगी? यह जानने से पहले यह जाने की kw क्या होता है

kW क्या होता है?
kW (किलोवाट) Solar सिस्टम की capacity (ताकत) होती है ।
यानी आपका सोलर कितनी बिजली बना सकता है
जितना ज्यादा kW = उतनी ज्यादा बिजली

कितने kw Solar से कितनी बिजली बनेगी?

Solar Sizeरोज यूनिटमहीने में यूनिट
1kW4–5 यूनिट120–150 यूनिट
2kW8–10 यूनिट240–300 यूनिट
3kW12–15 यूनिट360–450 यूनिट

👉 (धूप पर depend करता है)

📏 Solar Panel के लिए कितनी जगह चाहिए?

Solar Sizeजगह (Square Feet)कमरे के हिसाब से समझो
1kW100–120 sq.ftलगभग 1 कमरा (10×10 या 12×10)
2kW200–240 sq.ftलगभग 2 कमरे (12×12 के)
3kW300–360 sq.ftलगभग 3 कमरे (12×12 के)

👉 Solar Panel को छत पर सीधी धूप में लगाया जाता है

👉 थोड़ा extra space maintenance और gap के लिए भी रखा जाता है

🏡 आपके घर के लिए कितना kW सही?

महीने का उपयोगसही Solar Size
100–150 यूनिट1kW
150–300 यूनिट2kW
300–450 यूनिट3kW

💰 Solar Subsidy (सरकारी योजना)

Solar SizeSubsidy
1kW₹30,000
2kW₹60,000
3kW₹78,000

👉 1kW से 2kW तक ₹30,000 प्रति kW मिलता है

👉 3kW तक subsidy का maximum limit ₹78,000 है

👉 अगर आप 3kW से ज्यादा Solar लगाते हो, तब भी आपको maximum ₹78,000 ही subsidy मिलेगी

सब्सिडी कितने दिन में मिलती है?

सबसे पहले आप सरकारी solar portal पर जाकर apply करते हो ।

अप्लाई करने के बाद यह ऑटोमेटिक आपके आस पास की बिजली कंपनी को आपका अप्लाई फॉर्म भेज देगा । फिर सात आठ दिन बाद बिजली कंपनी अगर वह आपको अप्रूव दे देती है तो मैं solar portal में दिखाई देने लगेगा ।

फिर आप Vendor चुनते हो

(Vendor मतलब – वो कंपनी जो आपके घर पर Solar Panel लगाती है । बिजली विभाग की कंपनी की तरफ से अप्रूवल मिलने के बाद solarportal पर आपको कई कंपनी की लिस्ट दिखाई देगी जो की सोलर पैनल लगती हो इन्हीं कंपनी से आपको सोलर पैनल लगाना है नहीं तो आपको सब्सिडी के पैसे नहीं ।

आप यह सोच रहेंगे होंगे की अप्रूवल मिल जाता है तो कैसे पता चलता है इसके दो तरीके हो सकते हैं या तो आपको मोबाइल में एसएमएस दे दिया जाएगा या तो solar portal पर यह अपडेट दे दी जाएगी की आपको अप्रूवल मिल चुका है ।

आप उस कंपनी को चुनते जो की आपके घर पर सोलर पैनल लगती है । वह सब कुछ लगा कर जाती है सोलर पैनल का पूरा सिस्टम आपको कुछ करने की आवश्यकता नहीं पड़ती है। बस यह कंपनी Net Meter नही लगती ।

Net Meter बिजली विभाग की कंपनी लगती । Net Meter के पैसे आपको देने पड़ सकते हैं या तो नहीं भी यह बिजली विभाग की कंपनी के ऊपर निर्भर करता है वैसे इसका पैसा 500 से 2000 के बीच हो सकता है ।

और इसी सोलर पैनल वली कंपनी से आपसे पैसे की बात करनी होगी । कि आप कितने में सोलर पैनल लगा कर दोगे ।

देखो होता क्या है सोलर पैनल लगवाने तक का पूरा खर्चा आपको देना होता है। लेकिन जब सोलर पैनल लग जाता है उसके बाद सरकार आपको सब्सिडी देती है।

अब एक बात यहां पर आती का अगर सब्सिडी ना मिले तो , ऐसे में सोलर पैनल तो आपका ही है । आप खुद उस बिजली का उपयोग कर सकते हो जो आपके द्वारा लगाए गए सोलर पैनल से बनी बिजली को आप हो सके तो आप अपने पड़ोसी को किराए पर बिजली दे सकते हो और उससे कमाई कर सकते हो ।

जैसे ही वह कंपनी आपके घर पर सोलर पैनल पूरी तरह से लगा देती है तो फिर वही बिजली विभाग की कंपनी के कर्मचारी आपके घर पर आते हैं । सब कुछ चेक करते हैं की सिस्टम ठीक तरीके से कम कर रहा है या नहीं । अगर सिस्टम सब कुछ तरीके से कम कर रहा है तो वह सरकार को सूचना दे देते है ।

और कुछ समय बाद सरकार आपको करीबन 1 से 2 महीने बाद सब्सिडी के पैसे आपके बैंक खाते पर पहुंचा देगी।

रात में बिजली कैसे मिलेगी ?

आपका सोलर पैनल से बची हुई बिजली डायरेक्ट बिजली विभाग पर जाती है । फिर वहीं बिजली विभाग के खंबे से आप बिजली ले सकते हो जैसे जैसे कि अभी वर्तमान में ले रहे हो ।

या तो सोलर पैनल से आने वाली ऊर्जा से आप इन्वर्टर लगा सकते हो और बिजली इकट्ठा कर सकते हो और रात में उपयोग कर सकते हो ।

DISCOM क्या है और अपनी बिजली कंपनी कैसे पहचानें?

DISCOM (Distribution Company) मतलब
बिजली सप्लाई करने वाली कंपनी

मतलब आपका एरिया का बिजली विभाग कंपनी ।

अपनी बिजली कंपनी (DISCOM) कैसे पहचानें?

आपने किसी बिजली के बिल पर देखे वह आपकी बिजली विभाग कंपनी का नाम होगा । या उसे बिजली के बिल पर कांटेक्ट नंबर होगा ।

भारत की सभी DISCOM लिस्ट (State-wise)

भारत के सभी बिजली विभाग कंपनियां की लिस्ट ये रही –

राज्यरजिस्टर्ड बिजली कंपनियां (DISCOMs)
1. उत्तर प्रदेशPVVNL (पश्चिमांचल), PUVVNL (पूर्वांचल), MVVNL (मध्यांचल), DVVNL (दक्षिणांचल), KESCO (कानपुर), NPCL (नोएडा)
2. पंजाबPSPCL (Punjab State Power Corporation Ltd.)
3. हरियाणाDHBVN (दक्षिण हरियाणा), UHBVN (उत्तर हरियाणा)
4. हिमाचल प्रदेशHPSEBL (Himachal Pradesh State Electricity Board)
5. उत्तराखंडUPCL (Uttarakhand Power Corporation Ltd.)
6. राजस्थानJVVNL (Jaipur), AVVNL (Ajmer), JdVVNL (Jodhpur)
राज्यरजिस्टर्ड बिजली कंपनियां (DISCOMs)
7. मध्य प्रदेशMPPKVVCL (Indore/Jabalpur), MPMKVVCL (Bhopal), MPPoKVVCL
8. छत्तीसगढ़CSPDCL (Chhattisgarh State Power Distribution)
9. गुजरातDGVCL, MGVCL, PGVCL, UGVCL, Torrent Power (Surat/Ahmedabad)
10. महाराष्ट्रMSEDCL (Mahadiscom), Tata Power, Adani Electricity, BEST (Mumbai)
11. गोवाElectricity Department, Government of Goa
राज्यरजिस्टर्ड बिजली कंपनियां (DISCOMs)
12. बिहारNBPDCL (North Bihar), SBPDCL (South Bihar)
13. झारखंडJBVNL (Jharkhand Bijli Vitran), Tata Steel (Jamshedpur)
14. ओड़िशाTPCODL, TPNODL, TPWODL, TPSODL (Tata Power के सभी जोन)
15. पश्चिम बंगालWBSEDCL (West Bengal State Distribution), CESC (Kolkata)
16. सिक्किमEnergy & Power Department, Sikkim
17. असमAPDCL (Assam Power Distribution Company Ltd.)
18. अरुणाचल प्रदेशDepartment of Power, Arunachal Pradesh
19. नगालैंडDepartment of Power, Nagaland
20. मणिपुरMSPDCL (Manipur State Power Distribution)
21. मिजोरमPower & Electricity Department, Mizoram
22. त्रिपुराTSECL (Tripura State Electricity Corporation)
23. मेघालयMePDCL (Meghalaya Power Distribution Corporation)
राज्यरजिस्टर्ड बिजली कंपनियां (DISCOMs)
24. कर्नाटकBESCOM (Bengaluru), MESCOM, HESCOM, GESCOM, CHESCOM
25. केरलKSEBL (Kerala State Electricity Board Ltd.)
26. तमिलनाडुTANGEDCO (Tamil Nadu Generation and Distribution)
27. आंध्र प्रदेशAPEPDCL (Eastern), APCPDCL (Central), APSPDCL (Southern)
28. तेलंगानाTSSPDCL (Southern), TSNPDCL (Northern)

PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana 2026 पात्रता (Eligibility Criteria)

सरकारी पोर्टल से ही अप्लाई करना होगा ।

आवेदन करने वाला भारतीय नागरिक होना चाहिए

जिस भी घर में सोलर पैनल लगवाना है उस घर के आप मालिक होने चाहिए ।

और उस घर के छत में सोलर पैनल लगाने की जगह होनी चाहिए

किराएदार अप्लाई नहीं कर सकते हैं।

किराएदार apply नही कर सकते हैं

आपके घर में जो वर्तमान बिजली कनेक्शन है वह होना चाहिए

पहले से किसी सोलर सब्सिडी नहीं ली होनी चहिए

सरकारी पोर्टल से ही अप्लाई करना होगा। आवेदन करने वाला भारतीय नागरिक होना चाहिए।

पहचान पत्र (Identity Proof)

इनमें से किसी एक का होना आवश्यक है आपके पहचान के लिए

Aadhaar Card (सबसे जरूरी)
Voter ID
PAN Card

घर का Proof (Address Proof)

आपका घर का प्रूफ की घर आपका ही है उसके लिए यह दस्तावेज लग सकते हैं कुछ cases में

Aadhaar Card – (आधार कार्ड)
Ration Card – (राशन कार्ड)
Property Document – (संपत्ति दस्तावेज़ / प्रॉपर्टी के कागज़)

बिजली बिल (Electricity Bill)

आपका पिछला बिजली बिल आपके पास होना चाहिए

बैंक डिटेल (Bank Details)

subsidy के पैसे पाने के लिए आपको आपके बैंक डीटेल देने होंगे जैसे

Bank Account Number
IFSC Code
Passbook / Cancelled Cheque

सोलर लगाने वाले छत की इमेज

कुछ cases में लग सकती है ,

जो व्यक्ति apply कर रहा है उसी के documents लगेंगे

PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana में ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? (Step-by-Step)

Website पर जाएंApply Now पर क्लिक करें → Mobile Number डालें → OTP Verify करें → Profile बनाएं → Solar Form भरें (kW, Area, Location)Apply for Rooftop Solar पर क्लिक करें → State, District, DISCOM, Consumer Number भरें → Submit करें → Approval का इंतजार करें → Portal से Vendor चुनें → Solar Panel Installation करवाएं → Inspection के बाद 1–2 महीने में Subsidy प्राप्त करें ।

सबसे पहले PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana कि इस रियल वेबसाइट पर जाएं

इस वेबसाइट के साइड मेनू में आपको apply now का बटन मिल जाएगा उसे क्लिक करें

अपना मोबाइल नंबर डाले फिर आपके मोबाइल नंबर पर जो otp आएगा उससे वेरीफाई करें ।

फिर अपना नाम, राज्य , जिला , और बेसिक जानकारी भर दे । फिर आपकी प्रोफाइल बन जाएगी

फिर आपको एक फॉर्म भरने का ऑप्शन मिलेगा यहां पर वह सब जानकारी भरनी होगी कि आपको कितना kw सोलर लगवाना है। कितने एरिया में लगवाना है । आपका घर कहां है ।

अगर आप नए हो आपको जानकारी भरनी नहीं आती । तो आपको एक ऑप्शन मिलता है कि आप किसी बिजली कंपनी ( Vendor ) को चुन सकते जो की आपकी मदद कर सकती है from भरने में।

फॉर्म भरने के बाद आपको “Apply for Rooftop Solar” पर क्लिक करना होगा ।

फिर ये details भरनी होंगी जैसे की

State
District
DISCOM (बिजली कंपनी)
Consumer Number (बिजली बिल में होता है)


Form भरकर submit बटन पर क्लिक करके सबमिट कर दो। ।

Approval का इंतजार करो

अब आपकी क्षेत्र की बिजली विभाग कंपनी तक यह फॉर्म आटोमेटिक पहुंच जाएगा । फिर बिजली विभाग की कंपनी Approval देगी । जब ही आप आगे की प्रक्रिया कर सकेंगे।

अप्रूवल की सूचना आपको मैसेज द्वारा भेज दिया जाएगा ।

सोलर पैनल वाली कंपनी चुने

जब आपका अप्रूवल मिल जाता है तो इस पोर्टल वेबसाइट में से आपको एक बेहतरीन सोलर पैनल वाली कंपनी चुन्नी होगी जो कि सोलर पैनल लगती हो और आपको इस पोर्टल से वह कंपनी चुन्नी होगी नहीं तो आपको सब्सिडी के पैसे नहीं मिलेगी ।

पोर्टल में आपको कंपनी सभी की जानकारी मिल जाएगी कांटेक्ट नंबर भी आपको वही मिल जाएगा आप उनसे बात कर सकते हो

एक बेहतर और एक अच्छी कंपनी चुने । कुछ कंपनियां emi पर भी सोलर पैनल लगती है

अगर आपके पास पैसे ना हो तो emi की मदद से सोलर पैनल लगा सकते हो । आप जिस भी सोलर पैनल कंपनी को चुनते उससे पैसे की बात कर ले क्योंकि अभी हाल ही में पैसे तो आपको ही पूरे देने पड़ेंगे

सोलर पैनल लग जाने के बाद सरकार आपको सब्सिडी देगी । फिर वह कंपनी आपके घर पर आकर सोलर पैनल लगा कर जाएगी पूरा सोलर पैनल का सिस्टम वह कंपनी लगा कर देगी।

फिर बिजली विभाग की कंपनी आपके घर आएगी सोलर पैनल का पूरा सिस्टम क्या यह सही तरीके से कम कर रहा है या नहीं अगर आपका सिस्टम सही तरीके से कम कर रहा है तो वह बिजली विभाग की कंपनी सरकार को सूचना दे देगी ।

और फिर एक-दो महीने बाद आपके सब्सिडी के पैसे आ जाएंगे ।

Warranty, Maintenance और Service का पूरा सच

Warranty, Maintenance और Service इन सब के बारे में तो आपको जब ही पता चल जाएगा जब आप सोलर पैनल लगवाने वाली कंपनी से कांटेक्ट करोगे । उन्हीं से आप इन सब के बारे में पूछ सकते हो की आप हमें वारंटी , मेंटेनेंस और सर्विस दे रहे हो या नही

यह सुविधा सिर्फ सोलर पैनल वाली कंपनी दे सकती है। इसमें सरकार और बिजली विभाग का कोई लेनदेन नहीं है । तो एक बेहतर और एक अच्छी कंपनी चुने जो की यह सर्विस देती हो।

calculation ( निष्कर्ष )

PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana उन लोगों के लिए बेहतर है । जो सोलर पैनल लगाना चाहते हैं। हमारा सुझाव है कि अगर आप सोलर पैनल लगाना चाहते हो । तो इस योजना के साथ लगाए आपको बहुत फायदा होगा।

अगर आप को हमारा आर्टिकल अच्छा लगा तो अपने दोस्तों को जरूर शेयर करें। ताकि वह भी

Share post

2 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *