Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124


introduction ( परिचय )
क्यों आज ही आपको RuPay Credit Card लेना चाहिए?
आजकल हर एक व्यक्ति को पैसे की अर्जेंट जरूरत पड़ती है । ऐसे में जब आपको पैसे की आवश्यकता पड़ती है । आप किसी व्यक्ति से मांगते हो पर उस व्यक्ति के पास भी पैसे ना हो ऐसे में काम आता है RuPay Credit Card । जो की हमें जरूरत पड़ने पर पैसा दे सकता है।
आज हम हमारे पूरे आर्टिकल में RuPay Credit Card के बारे में जानेंगे की RuPay Credit Card क्या होता है । और RuPay Credit Card को ऑनलाइन अप्लाई कैसे करते हैं । यही सब प्रक्रिया हम आपको इस आर्टिकल में बताएंगे स्टेप बाय स्टेट । तो बिना आपका कीमती वक्त बर्बाद किये शुरू करते हैं ।
RuPay Credit Card भारत का एक डिजिटल पेमेंट कार्ड है । जिसे (NPCI) ने लांच किया । एक क्रेडिट कार्ड वह होता है जिसे हम किसी शॉपिंग या पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरआते समय Point of Sale मशीन पर अपना क्रेडिट कार्ड “स्वाइप करते हैं और पैसे अपने आप कट जाते हैं ।
लेकिन RuPay Credit Card का सिस्टम अगल ही है ।
क्योंकि RuPay Credit Card को हम phone pay या Google pay मैं उपयोग कर सकते हैं । आजकल यह सिस्टम भी हो गया अगर आपके पास RuPay Credit Card है तो आप अपने अकाउंट के अलावा RuPay Credit Card से पैसे pay कर सकते हैं । बिल्कुल वैसे ही जैसे फोन पे या गूगल पे से किसी को पैसे करते हो ।
अगर आप सोच रहे हैं की RuPay Credit Card से पैसे कहां से आते हैं तो आपकी जानकारी के अनुसार बता दे । की जो RuPay Credit Card में पैसे होते वह क्रेडिट कार्ड देने वाली कंपनी या बैंक आपके पैसे चूकती है । लेकिन आपको इन पैसों को हर महीने की एक तय तारीख को चुकाना होता है । यह बिल्कुल उधारी वाला सिस्टम है। अगर सही समय पर आप पैसा चुका देते हो तो यहां पर आपको कोई ब्याज नहीं देना पड़ता है।
तो अब बारी आती है कि RuPay Credit Card को ऑनलाइन अप्लाई कैसे करें
Bank Website/App खोलें → Mobile Number और Income डालें
OTP Verify करें → RuPay Network चुनें
पसंदीदा Credit Card select करें → Personal Details भरें
(Name, DOB, Job) → Address डालें
Terms Accept करें → Submit करें।
→ VIDEO KYC कंप्लीट करे ।
सबसे पहले आप एक्सिस बैंक की इस लिंक पर आए

इमेज 1 – जैसे ही आप Axis Bank के क्रेडिट कार्ड अप्लाई पेज पर आते हैं, सबसे पहले आपको अपनी कुछ जरूरी जानकारी भरनी होती है। जैसे 👉
यहाँ आपको ये details भरनी होंगी:
इमेज 2 – अब अगला स्क्रीन खुलता है जहाँ आपकी KYC चेक की जाती है।
यहाँ आपको दिखेगा CKYC Number (auto fetch) आपके मोबाइल पर एक OTP भेजा जाएगा
OTP को ध्यान से डालें
फिर “Submit” बटन पर क्लिक करें

इमेज 1 – अब यहाँ एक नया स्क्रीन खुलेगा, जहाँ आपको अलग-अलग card network के ऑप्शन दिखाई देंगे। जैसे ही आप इस पेज पर आते हैं, आपको थोड़ा confusion हो सकता है कि कौन सा क्रेडिट कार्ड select करें लेकिन टेंशन मत लो…
यहाँ आपको simply जैसा इमेज पर दिखाया गया RuPay को select करना है
क्योंकि RuPay कार्ड आप आसानी से UPI से link कर सकते हो और daily payments में बहुत काम आता है। बस RuPay पर क्लिक करें और आगे बढ़ें।
जैसे ही आप RuPay पर क्लिक करते हो तो आपको स्क्रीन के नीचे कई तरह के RuPay Credit Card दिखाई देंगे यहीं पर थोड़ा ध्यान देने की जरूरत है हर card के साथ आपको उसके offers, cashback और fees दिखाई देंगे
आपको क्या करना है थोड़ा scroll करें हर card के offers पढ़ें जो card आपको सही लगे उसे select करें
जैसे हमने यहाँ example में Axis Bank Neo Credit Card select किया है । Card select करने के बाद
नीचे दिए गए “Next” बटन पर क्लिक करें
ध्यान रखें जल्दी में क्रेडिट कार्ड सिलेक्ट न करे पहले उस क्रेडिट कार्ड के offers और cashback को ध्यान से पढ़ ले
इमेज 2 –
अब आपके सामने अगला स्क्रीन ओपन होता है जैसा इमेज 2 में दिखाया गया । यहां आपको final verification करना होता है।
आपके मोबाइल पर एक OTP आएगा
उस OTP को यहाँ डालें फिर नीचे आपको कुछ options दिखेंगे सभी boxes को tick करें लेकिन tick करने से पहले इनको जरूर से जरूर पढ़े ।
ये सब जरूरी होते हैं, नहीं तो आगे नहीं बढ़ेगा अगर आपके पास referral code है तो डाल सकते हैं, नहीं है तो छोड़ दें । आखिर में“Submit” बटन पर क्लिक करें ।

ऊपर जो दो इमेज आपको दिखाई दे रहे हैं वह एक ही स्क्रीन के इमेज है यहाँ आपको ये सब details भरनी होगी 👉
PAN Number – अपना पैन कार्ड नंबर डालें ।
Mobile Number – अपना चालू फोन नंबर डाले जो की आपका पेन कार्ड से जुड़ा हो
Net Annual Income – आपकी सालाना रकम डालें ।
Pin Code – अपने एरिया का पिन कोड डालें ।
Name (as per PAN) – अपना नाम डालें वैसा ही जैसे पैन कार्ड में हो ।
Date of Birth – अपनी जन्मतिथि डालें जो की पैन कार्ड पर लिखी हो वही की वही ।
इन सभी details को एक बार अच्छे से check कर लो अगर कुछ गलत है तो आगे issue आ सकता है, इसलिए verify जरूर करो
Employment Details (काम की जानकारी)
अब आपको बताना है कि आप क्या करते हो
Nature of Employment –
Self Employed (अगर खुद का काम है)
Salaried (अगर नौकरी करते हो) दोनों में से किसी को भी अपने अनुसार चुने ।
Company Name – कंपनी का नाम चुने ।
अगर job करते हो → अपनी company का नाम डालो
अगर business है → अपना business name डाल सकते हो । या तो आपकी किराना की दुकान है तो उस किराना की दुकान का नाम भी डाल सकते हो।
Basic Personal Info भरें –
अब कुछ और basic details भरनी होंगी
Title – (Mr / Mrs / Miss) आप जो भी अपने नाम के आगे लगाते वह चुने ।
Gender – Male / Female अपना लिंग चुने पुरुष या स्त्री ।
Residence Type – अपने घर के बारे में डिटेल दें।
अगर आप जिस घर में रहते हो उस घर के मालिक हो तो owned चुने ।
अगर आप रेंट पर रहते हो तो rented चुने ।
अगर आप माता-पिता के साथ रहते हैं तो parented चुने ।
)
Education – आप कहां तक पढ़े हो वह चुने ।
अब नीचे सही option चुनना है, कुछ टाइप नहीं करना । Card Delivery Address चुनें
यहाँ आपसे पूछा जाएगा ।
“आप कार्ड कहाँ receive करना चाहते हैं?”
Residence – घर पर
Office – या ऑफिस में
अगर आप Residence का ऑप्शन चुनते तो हो तो आपको यह सब जानकारी भरनी होगी 👉
अब इस स्क्रीन पर आपको अपना घर का पूरा address डालना होता है। यहाँ एक बात ध्यान रखें
ऊपर लिखा है होता है “Do NOT enter office address here” मतलब यहाँ सिर्फ घर का address ही डालना है
Address Line 1 (सबसे जरूरी)
यहाँ आपको अपना main address डालना है:
घर का नंबर / गली / एरिया
Example के तौर पर –
House No., Street Name, Area Name
ध्यान रखें एड्रेस 35 characters से ज्यादा नहीं होना चाहिए अगर ज्यादा है तो थोड़ा छोटा करके लिखें ।
Address Line 2 – यहाँ आप extra details डाल सकते हैं
मोहल्ला / गांव / एरिया
Address Line 3 – यहाँ और जानकारी डाल सकते हैं जैसे –
Village / Locality / Area का पूरा नाम
इससे आपका address और clear हो जाता है
Landmark – (पहचान वाली जगह)
यहाँ कोई पहचान वाली जगह डालें जैसे –
अगर आपके घर के पास मंदिर है तो Temple लिखे |
अगर आपके घर के पास स्कूल है तो school लिखे |और अगर हॉस्पिटल है तो हॉस्पिटल चुने और मार्केट है तो मार्केट चुने |
जैसे की – “Temple near main road”
इससे क्रेडिट कार्ड delivery वाले को आपका घर ढूंढने में आसानी होती है |
Pincode – अपने area का 6 digit pincode डालें
ध्यान रखें की गलत pincode डालने से credit card delivery में problem हो सकती है
State & City – कभी-कभी यह अपने आप सेलेक्ट हो जाते हैं । जैसे ही आप पिन कोड डालते हो तब
State – जैसे की Madhya Pradesh
City – जैसे Sehore
उसके बाद आपको चेक कर लेना कि आपने जो जानकारी डाली है वह सही है या नहीं उसके बाद update पर क्लिक करें ।
Address बिल्कुल सही डालें यहीं पर आपका credit card आएगा
Personal email ID – अब जैसा इमेज में दिखया गया Email ID भरें और Verify करें –
अब यहाँ आपको अपनी email डालनी है
आपकी खुद की Personal Email ID डालें
फिर Verify पर क्लिक करें । आपकी ईमेल पर Verify करने के लिए एक ओटीपी आएगा उस OTP अपलोड करें ।
अगर आपका office email भी same है
Official Email same as personal टिक कर सकते हैं । अगर सेम नहीं है तो अलग से Office Email ID डालें । अगर ऑफिस Email आईडी नहीं है तो नहीं डालें ।
सही Email डालना जरूरी है, इसी पर Updates आएंगे । सभी जानकारी भरने के बाद नीचे दिए गए Check Eligibility बटन पर क्लिक करें

अब आप credit card application के एक important step पर आ चुके हैं। यहाँ आपको अपनी कुछ extra personal और job से जुड़ी जानकारी भरनी होती है।
पहली बार देखने पर ये section थोड़ा लंबा लग सकता है, लेकिन सच में ये बहुत आसान है — बस नीचे दिए गए इस टाइप को फॉलो करें
NAME – अपना नाम डाले वैसा ही जैसा पैन कार्ड में है ।
Mother’s Name और Father’s Name कैसे भरें?
आपको अपने माता-पिता की जानकारी भरनी होती है।
Mother’s Name – यहाँ अपनी माँ का पूरा नाम लिखें
Father’s Name – यहाँ अपने पिता का पूरा नाम लिखें
नाम वही डालें जो आपके official documents जैसे PAN कार्ड और Aadhaar कार्ड में है
कोई स्पेलिंग मिस्टेक ना करें ।
Marital status – अब आपको अपनी marital status बतानी होती है।
Single या
Married
अगर आपकी शादी नहीं हुई है → तो Single select करें
अगर शादी हो चुकी है → तो Married select करें ।
Employer Sector क्या होता है –
अब यहाँ बहुत से users confuse हो जाते हैं
लेकिन इसे समझना बहुत आसान है Employer Sector का मतलब है आप किस type की कंपनी या संस्था में काम करते हैं । जैसे
Private Company
Government Job
Self-employed (अगर खुद का business है)
उदाहरण के तौर पर अगर आप किसी private company में job करते हो → Private select करें ।
अगर सरकारी नौकरी है → Government select करें ।
अगर खुद का काम है → Self-employed select करें ।
Source of Fund कैसे चुनें? –
यहाँ आपको बताना है कि आपकी income कहाँ से आती है जैसे की
अगर आप job करते हो तो Salary
अगर business करते हो तो Business
अगर कही और से पैसा आता है तो Other सेलेक्ट करें ।
ज्यादातर लोग Job करते हैं तो Salary select करें ।
Type of Industry क्या भरें –
यहाँ आपको बताना होता की आपकी company या business की क्षेत्र में काम करती है ।
उदाहरण के तौर अगर आप IT company में काम करते हो → IT select करें
दुकान/व्यापार करते हो → Retail select करें
Work Experience भरे –
अब यहाँ दो important fields होते हैं
पहला 👉
Tenure in current job (YY) –
आप अपनी वर्तमान नौकरी में कितने साल से काम कर रहे हैं
अगर 2 साल से काम कर रहे हो — 2 लिखें
दूसरा 👉
Total work experience (YY) —
आपने कुल मिलाकर कितने साल काम किया है जैसे —
पहले 1 साल कहीं और काम + अभी 2 साल — तो टोटल 3 साल लिखें आप अपने हिसाब से लिख सकते हो
याद रखे सिर्फ Years (साल) में ही डालना है
महीनों की जरूरत नहीं होती ।
Office Address —
यहाँ आपको एक option मिलेगा Enter Office Address
अगर आप office address देना चाहते हैं – इसे select करें नहीं देना चाहते – इसे छोड़ सकते हैं
यह जरूरी नहीं है । लेकिन अगर ऑफिस एड्रेस है तो जरूर से जरूर डाले ।
Declaration सबसे जरूरी –
अब नीचे आपको एक declaration box दिखाई देगा। इसे आपको tick करना जरूरी है
इसका मतलब होता है – आप confirm कर रहे हैं कि दी गई जानकारी सही है .
आप किसी bank के director या उससे जुड़े व्यक्ति नहीं हैं अगर इसे tick नहीं करेंगे तो आप आगे नहीं बढ़ पाएंगे । एक बार आपकी दी गई जानकारी को चेक कर लें और
फिर Submit बटन पर क्लिक करें ।
इमेज 2 – जैसे ही आप Submit बटन पर क्लिक करते हैं तो जो Message इमेज 2 दिखाई दे रहा है । वैसा आपके मोबाइल नंबर पर आएगा । इस मैसेज में आपको Rupay Credit Card with application ID दी जायेगी । इसे नोट कर के रख ले । और कुछ समय इंतजार कीजिए आप चाहे मोबाइल स्क्रीन बंद कर सकते हो ।

इमेज – 1 फिर कुछ मिनटों या घंटो बाद आपको एक Message आएगा । जैसा इमेज 1 में दिखया गया वैसा । आपको मैसेज पर दिए गए लिंक पर क्लिक करना है ।
जरूरी बात – VIDEO KYC
यह मैसेज में VIDEO KYC की जायेगी । आपको क्रेडिट कार्ड वाली बैंक या कंपनी के कर्मचारी से video coll कनेक्ट किया जायेगा ।
वह आपसे कुछ बेसिक जानकारी लेगा । जैसे की वह वीडियो कॉल में में आपसे आपके ओरिजनल पैन कार्ड और आधार कार्ड देखना चाहेगा । बस आपसे कुछ सवाल नही पूछेगा ।
इमेज 2 – जैसे ही आप क्लिक करते हो तो इमेज 2 में जो इंटरफेस दिखाया गया वैसा दिखाया जाएगा।
Enter c1 ID
यहां आपको Rupay Credit Card with application ID डालना है और GET OTP पर क्लिक करें । फिर जो otp आए उसे डाले । Employee code को आप खाली छोड़ सकते हो।
और Next बटन पर क्लिक करें ।

इमेज 1 – फिर आपको START VIDEO KYC पर क्लिक करना होगा ।
इमेज 2 – जब आप क्लिक करते हो तो इमेज 2 में जो इमेज दिखाई दे रही है । वही इंटरफेस आपके मोबाइल स्क्रीन पर दिखाई देगा यहां आपको यह सब जानकारी भरनी होगी –
PAN NUMBER
MOBILE NUMBER
ADHAR NUMBER
नीचे PAN TERMS AND CONDITION को जरूर पढ़ ले और टिक कर दे ।
फिर proceed बटन पर क्लिक कर दे ।

इमेज – 1 जब आप proceed बटन पर क्लिक करते हो तो इमेज 1 में जो इंटरफेस दिखाई दे रहा है वैसा आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा । यहां आपको पढ़ने के बाद i Agree बटन पर क्लिक करना है
इमेज 2 – फिर इमेज दो में जो इंटरफेस दिखाई दे रहा है वैसा दिखाई देगा । यहां आपकी PROFILE INFORMATION दिखाई देगी । फिर आपको Proceed बटन पर क्लिक करना होगा ।

इमेज 1 – जैसा इमेज 1 में दिखाई दे रहा है वैसी स्क्रीन आपके मोबाइल पर ओपन होगी जैसा की इमेज में बताया गया की अब आपकी वीडियो कॉल शुरू होने वाली है तो
अपना पैन कार्ड तैयार रखे
बेहतर लाइट वाली जगह पर रहे ।
और अच्छा इंटरनेट कनेक्शन हो ।
इमेज 2 – फिर जैसा इमेज 2 में दिखया गया वैसा वीडियो कॉल शुरू हो जाएगा ।
फिर कुछ मिनटों या घंटो बाद आपको आपका VISUAL CARD आपके मोबाइल स्क्रीन पर मिल जाएगा कुछ इस तरह –

अगर आप जानना चाहते हो की 2026 के टॉप 5 बेस्ट RuPay Credit Cards UPI कोन कोन से तो वह लिस्ट या रही 👉
जब आप कोई credit card लेते हैं, तो बैंक आपसे 2 तरह के charges ले सकता है
पहला – credit card Joining Fee
Joining Fee एक बार ही ली जाती है और यह offers के साथ काम या 0 भी हो जाती है
दूसरा – credit card Annual Fee
अच्छी बात यह है की अगर आप तय रकम खर्च कर देते हैं, तो सालाना शुल्क नहीं देना पड़ता ।
Annual Fee भी बदल सकती है offer और bank rules के हिसाब से ।
1️⃣ Axis Bank Neo Credit Card –
यह Axis Bank का क्रेडिट कार्ड है । अगर आप शुरुआत में क्रेडिट कार्ड ले रहे हो तो यह क्रेडिट आपके लिए बेस्ट रहेगा ।
इसमें आपको Upi Payment का सिस्टम मिल जाता है |
Zomato, Blinkit जैसे apps के लिए offers और cashback मिलते है।
कुछ cases में यह क्रेडिट कार्ड Lifetime free होता है।
2️⃣ HDFC Bank UPI RuPay Credit Card –
यह कार्ड खासकर यूपीआई यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है ।
Joining Fee – ₹99 (लगभग)
Annual Fee – ₹99
इसमें छोटे पेमेंट पर rewards मिल जाते है।
ऑनलाइन अप्लाई करने पर virtual card तुरंत मिल जाता है ।
जो व्यक्ति रोज phone pay या google pay से छोटे मोटे खर्चा करता है उसके लिए यह बिल्कुल परफेक्ट है ।
3️⃣ ICICI Bank Coral RuPay Credit Card –
यह ICICI Bank द्वारा बनाया गया क्रेडिट कार्ड है इस कार्ड में offers + rewards दोनो बराबर मिलते है ।
Joining Fee – ₹500
Annual Fee – ₹500
इसमें अक्सर Movie और dining के ऑफर मिलते रहते है
इस कार्ड में rewards और offers अच्छे मिलते हैं
इसमें भी Upi Support मिलता है ।
यह ऑनलाइन आसानी से अप्रूव हो जाता है ।
4️⃣ SBI SimplySAVE RuPay Credit Card –
SBI द्वारा लॉन्च किया गया कार्ड अगर आप रोजमर्रा के खर्च पर savings चाहते हो तो ये बेस्ट कार्ड है ।
Joining Fee – ₹499
Annual Fee – ₹499
इसमें आपको Grocery, dining पर rewards मिल जाते है ।
upi का सिस्टम भी बेहतर तरीके से काम करता है।
SBI का भरोसेमंद कार्ड है ।
5️⃣ BOB Financial Easy RuPay Credit Card –
यह कार्ड उन लोगो के लिए बेस्ट है जिनकी इनकम काम है उन लोगो के लिए यह क्रेडिट कार्ड लेना आसान हो जाता है ।
Joining Fee – ₹500 (approx)
Annual Fee – ₹500
आसानी से approval मिल जाता है ।
Basic Cashback मिल जाते है ।
अगर आप RuPay Credit Card के लिए अप्लाई करते हैं तो आपको पता होना चाहिए की अप्लाई के लिए किया योग्यताएं और दस्तावेज होने चाहिए।
तो सबसे पहले आपके पास ये योग्यताएं (Eligibility ) होनी चाहिए
Age – उम्र
आपकी Age – उम्र कम से कम 18 से 60 के बीच में होनी चाहिए ।
Income (कमाई)
आपकी regular या मंथली इनकम होनी चाहिए।
Credit Score – सिबिल स्कोर
आपका सिबिल स्कोर अच्छा हो चाहिए 750 + सिबिल स्कोर अच्छा रहता है। अगर स्कोर कम हो तो कुछ बेसिक कार्ड मिल जाते है ।
Bank Account – बैंक खाता
आपके पास एक चालू ( active ) बैंक खाता होना चाहिए ।
Indian Citizen – भारतीय नागरिक
आपको भारत का नागरिक होना चाहिए
अब बात करते है दस्तावेज ( Documents ) की
Aadhaar Card – आपकी पहचान पुष्टि के लिए
PAN Card – सबसे जरूरी ।
Voter ID – जरूरत पड़ने पर ही ।
HOME Address – आपके पते के लिए ताकि क्रेडिट कार्ड आपके घर तक भिजवा सके ।
Income Proof (आय का प्रमाण)
इनकम प्रूफ अधिकतर नही मांगी जाती है अगर आपके पास है तो जरूरत पड़ने पर आप दे सकते हो
SALARY SLIP या BANK STATEMENT
अगर business करते हो –
ITR (Income Tax Return) या Bank Statement
PAN Card (सबसे जरूरी)
पैन कार्ड तो होना ही चाहिए बिना PAN के RuPay credit card मिलना मुश्किल है ।
आज के समय में RuPay Credit Card तेजी से popular हो रहा है — खासकर उन लोगों के बीच जो की phone pay और google pay का उपयोग कर रहे हैं।
अगर आप सोच रहे हैं कि RuPay Credit Card लेना सही रहेगा या नहीं, तो पहले इसके फायदे जान लो
UPI से सीधे पेमेंट करने की सुविधा
RuPay Credit Card का यह सबसे बड़ा फायदा है अब आप अपने क्रेडिट कार्ड को
Google Pay या PhonePe से लिंक करके
QR code scan करके पेमेंट कर सकते हो
मतलब – बैंक में पैसे नहीं हैं तब भी payment हो जाएगा
credit cards में आपको Cashback और
Reward points दोनों मिलते हैं
यानी जितना खर्च, उतना फायदा
कम Charges (Low Fees) –
कई RuPay Credit Card लाइफ टाइम फ्री होते हैं या बहुत कम annual fee लेते हैं ।
Fast और Secure Payment
RuPay Credit Card इंडिया का नेटवर्क है, इसलिए पेमेंट फास्ट होता है
Security अच्छी मिलती है
RuPay Credit Card से कई बेहतरीन ऑफ़र मिलते हैं –
आपको कई जगह offers मिलते हैं जैसे
अगर आप Shopping करते हो तो वहा पर
अगर आप ऑनलाइन Food ऑडर करते हो तो 50 % तक off मिल जाता है ।
Movie टिकिट पर आपको डिस्काउंट मिल जाता है ।
Credit Score सुधारने में मदद
अगर आप RuPay Credit Card सही से use करते हो तो यह आपका सिबिल स्कोर सुधारने में मदद करता है ।
यह देखे की जो आप क्रेडिट कार्ड ले रहे वो Lifetime Free है या नहीं चेक जरूर करें
Joining और Annual fee जरूर देखें
Annual Fee माफ होने की शर्त समझें
कितना खर्च करने पर fee नहीं लगेगी
क्रेडिट कार्ड के लिए अप्लाई करते समय ध्यान से UPI के लिए RuPay कार्ड ही लें
ताकि आप आसानी से UPI payment कर सकें
अपनी जरूरत के हिसाब से card चुनें
Offers देखकर ही select करें । आपको एक महीने में जितना खर्च करना है उतना ही लिमिट का क्रेडिट कार्ड ले ।
Bill हमेशा time पर भरें
Late होने पर ब्याज लगता है ।
जितना खर्च कर सको उतना ही use करें
ज्यादा खर्च से बचें । ताकि आपकी आर्थिक कंडीशन ठीक रहे ।
तो अब RuPay Credit Card का यह आर्टिकल समाप्त हो चुका है । आप भी हमारी इस प्रक्रिया को अपना कर RuPay Credit Card ऑनलाइन आसानी से पा सकते हो । और अपना यूपीआई चालू कर सकते हो ।
इस आर्टिकल में आपने सीखा –
RuPay Credit Card क्या है
कैसे apply करना है
कौन सा card चुनना है
fees और charges क्या होते हैं
और किन बातों का ध्यान रखना चाहिए ।
अगर आपको हमारा आर्टिकल usefull लगा है तो अपने दोस्तों को भी जरूर भेजें । ताकि भविष्य में उन्हें पैसे से जुड़ी कोई समस्या न आए |
