Freelancing Kaise Kare ? 2026 ki best hindi guide

Freelancing par 2026 ki Best guide

परिचय –

आज कल हर एक व्यक्ति घर बैठे कमाई करने की सोचता है । और कई लोगों को लगता है कि घर बैठे पैसे कमाना मुश्किल है । लेकिन आज की इस डिजिटल दुनिया में कोई भी काम मुश्किल नहीं है । जब बात आती है घर बैठे पैसे कमाने की । तब नाम आता है FREELANCING का जो की आज के जमाने में पैसे कमाने के सबसे बेहतर और रियल तरीका है। FREELANCING का काम आप मोबाइल से कर सकते हो । यह जरूरी नहीं है कि आपके पास FREELANCING के लिए लैपटॉप या कंप्यूटर होना चाहिए ।

आज हम भी FREELANCING से घर बैठे कमाई करते हैं ।FREELANCING पर हम CONTENT WRITING का काम करते है और हमें FREELANCING से अच्छी खासी कमाई हो जाती है ।

आज इस टॉपिक में हम यही बात करेंगे की।

  • फ्रीलांसिंग क्या है
  • FREELANCING पर प्रोफाइल कैसे बनाएं
  • और उस प्रोफाइल को लोगों तक कैसे पहुंचाए
  • और आखिरकार कमाई कैसे होती है ।

प्रोफाइल बनाने की पूरी प्रक्रिया हमने इस आर्टिकल में स्टेप बाय स्टेप बताया है ताकि आपको कोई भी दिक्कत ना हो। आर्टिकल में हमने FREELANCING को कुछ इस तरह समझाया है । की यकीन मानिए इतना सरल आर्टिकल आपको कहीं नहीं मिलेगा ।

और हां यह आर्टिकल हमेशा अपडेट रहेगा क्योंकि जब भी कोई नई चीज FREELANCING पर जुड़ेगी तो हम उस जानकारी को भी इस आर्टिकल में अपडेट करते रहेंगे । ताकि आप कभी भी आर्टिकल पढ़ने आओ तो आपको आर्टिकल में नई और फ्रेश जानकारी मिले ।

तो आपका कीमती वक्त बिना बर्बाद किया और बिना फालतू बात के आर्टिकल शुरू करते हैं।

Freelancing Kya Hai ?

FREELANCING का अर्थ यही होता है कि स्वतंत्र रूप से काम करनाFREELANCING में आप बिना किसी कंपनी के दबाव के अपने skills से online काम कर सकते हो।

FREELANCING की खास बात यही है । हम अपनी skills मर्जी से बिना किसी के दबाव में काम कर सकते हैं । इसमें हमारा कोई boss नहीं होता है । इसमें दो ही लोग होते हैं एक हम और हमारा क्लाइंट CLIENTS । क्लाइंट वही व्यक्ति होता है जिससे हमें काम मिलता है FREELANCING में जितने भी काम होते हैं । वह घर बैठे और ऑनलाइन किए जाते हैं ।

FREELANCING की एक और अच्छी बात यही है कि यहां पर हमें काम ढूंढने की आवश्यकता नहीं पड़ती है । बल्कि क्लाइंट खुद हमारी प्रोफाइल और स्किल (SKILLS ) देखकर हमें काम के लिए ऑफर करता है । स्किल कई प्रकार की हो सकती है जैसे –

  • CONTENT WRITING – कंटेंट राइटिंग

कंटेंट राइटिंग FREELANCING में ऐसी स्किल है । जिसमें किसी ब्लॉक वेबसाइट के लिए आर्टिकल लिखें जाते हैं । कंटेंट राइटिंग का काम ज्यादा कठिन नहीं है हो सकता है की शुरुआत में थोड़ा कठिन लगे । लेकिन जैस-जैसे आप कंटेंट लिखना शुरू करते हो तो कंटेंट राइटिंग का काम आपको बहुत ही सरल लगेगा । क्योंकि जब हमने कंटेंट राइटिंग का काम शुरू किया था । तब हमें कुछ समझ में नहीं आता था । लेकिन अब हम बेहतर से बेहतर कंटेंट बना सकते हैं ।

CONTENT WRITING कहां से सीखे –

कंटेंट राइटिंग सीखने के लिए फ्री और सबसे अच्छा प्लेटफार्म यूट्यूब रहेगा । जैसे ही आप यूट्यूब पर (Content Writing for Beginners in hindi ) सर्च करते हो तो आपको यूट्यूब पर कई ट्यूटोरियल या वीडियो दिख जाएंगे जो की हिंदी में आपको बेहतर तरीके से कंटेंट राइटिंग सीख सकते हैं । कुछ बेहतरीन आर्टिकल्स पढ़ सकते हो और उनसे सीख सकते हो लेकिन हां उन्हें आप कॉपी नहीं कर सकते हो । क्योंकि गूगल कॉपीराइट कंटेंट को ALLOW नहीं करता है ।

आप कुछ फ्री कोर्से ज्वाइन कर सकते जैसे –

Google Digital Garage
HubSpot Content Marketing Course

आप कंटेंट लिखने के लिए GOOGLE DOCS ऐप का उपयोग कर सकते हैं इसमें पूरे फीचर्स दिए जाते जो की आर्टिकल लिखते समय काम आते हैं । यह पूरी तरह फ्री होता है । और हां जब आपको क्लाइंट मिल जाए तो इसी पर आप आर्टिकल लिख सकते हो और इस लिखे हुए आर्टिकल को आप लिंक या फाइल के द्वारा अपने क्लाइंट को भेज सकते हो ।

आप शुरुआत तो कीजिए आपको सच में सरल लगने लगेगा जैसे आज हमें लग रहा है ।

  • GRAPHIC DESIGNING – ग्राफ डिजाइन में बेहतरीन पोस्ट बनाना, सोशल मीडिया इमेज बनाना या किसी वेबसाइट या किसी कंपनी के लिए लोगो बनाना अक्सर आर्टिकल में इमेज की आवश्यकता पड़ती है तो लोगों को एक बेहतरीन ग्राफिक डिजाइनर की आवश्यकता पडती है।

GRAPHIC DESIGNING केसे सीखे फ्री में –

ग्राफिक डिजाइन के लिए CANVA टूल बेहतर रहेगा । CANVA ऐप आपको PLAYSTORE में मिल जायेगा । आप CANVA डिजाइन सीखने के लिए यूट्यूब की मदद ले सकते हो । यूट्यूब पर आपको बेहतरीन केन्वा ट्यूटोरियल वीडियो या CANVA वीडियो एडिटिंग की प्ले लिस्ट मिल जाएगी । और डेली आपको CANVA एडटिंग की प्रैक्टिस करनी चाहिए ।

  • WEB DEVELOPMENT – अगर आपको वेबसाइट बनाना या कोडिंग करना आता है तो वेब डेवलपमेंट का काम कर सकते हैं वेब डेवलपमेंट में वेबसाइट बनाना होता है उस वेबसाइट को बेहतर डिजाइन देना होता है यह सभी काम WEB DEVELOPMENT के अंदर आते हैं । कुछ हद तक आप वेब डेवलपमेंट का काम मोबाइल से भी कर सकते हो ।

Web Development फ्री में कैसे सीखें

अगर आपको वेबसाइट बनाना और कोडिंग करने में (INTEREST) दिलचस्वी है । तो आप वेब डेवलपमेंट की स्किल सिख सकते हो ।FREELANCING में यह स्किल अभी डिमांड में हैं आपको सबसे पहले प्रोग्रामिंग लैंग्वेज सीखनी होगी जैसे HTML, CSS और JAVASCRIPT इन लैंग्वेज को सीखने के लिए यूट्यूब की मदद ले सकते हो यूट्यूब पर आपको कोई बेहतरीन कंटेंट मिल जाएगा । इन लैंग्वेज को सीखने के लिए सजेस्ट करूंगा कि आप SHARDA KAPRA और CODE WITH HARRY यूट्यूब वीडियो देख सकते हो ।

लेकिन अगर आपके पास मोबाइल न हो और आप बिना कोडिंग के वेबसाइट बनाना चाहते हो तो हमारे इस आर्टिकल को पढ़े ( बिना कोडिंग के वेबसाइट बनाए ) इसमें आपको पूरा प्रोसेस बेहतरीन और सरल तरीके से समझाया गया है की कैसे बिना कोडिंग लिखें आप बेहतरीन वेबसाइट बना सकते हो । अगर वेबसाइट बनाते समय आपको कोई भी दिक्कत हो तो हमसे इसी आर्टिकल पर कमेंट कर के पूछ सकते हो हम जल्द ही आपको जवाब देने की कोशिश करेंगे ।

  • VIDEO EDITING – वीडियो एडिटिंग भी FREELANCING का एक बेहतरीन पाठ है और वीडियो एडिटिंग सबसे बेहतरीन स्किल में से एक है । इस समय इस स्किल की काफी डिमांड है। इस स्किल में आपको वीडियो एडिटिंग करना आना चाहिए । जैसे की इंस्टाग्राम रील और यूट्यूब वीडियो एडिटिंग करना । अक्सर बड़े-बड़े इंस्टाग्राम क्रिएटर और युटुबर को वीडियो एडिटिंग की आवश्यकता पड़ती है।

Video Editing फ्री में कैसे सीखें

FREELANCING के लिए वीडियो एडिटिंग फ्री में सीखने के लिए सबसे पहले CAPCUT या VN VIDEO EDITOR ऐप का उपयोग करें । इनमें वह सभी फीचर्स होते हैं जो आपको वीडियो एडिटिंग करते समय मदद करते हैं । और एडिटिंग सीखने के लिए आप यूट्यूब की मदद ले सकते हो। किसी भी स्किल को सिखाने में आपको थोड़ा वक्त तो देना पड़ेगा। फिर यकीन मानिए उस स्किल पर बेहतरीन काम कर सकते हो ।

  • DATA ENTRY – FREELANCING में डाटा एंट्री काम जितना सुनने में मुश्किल लगता है उतना मुुश्किल नहीं है इसमें किसी डाटा को एक जगह से दूसरे जगह सही तरीके से प्रॉपर तरीके से लिखना होता है जैसे की कोई कंपनी है उस कंपनी में कितने लोग काम कर रहे हैं उन सब लोगों का नाम और मोबाइल नंबर एक फाइल में लिखना होता है । आपको उस कंपनी में जितने भी लोग काम कर रहे हैं उन सब का नाम और मोबइल नंबर दे दिया जाएगा । बस आपको उन मोबाइल नंबर और नाम को किसी फाइल में सही तरीके से लिखना होगा । अगर आप नए-नए तो कोई ज्यादा बड़ी कंपनी से डील ना करें । बल्कि शुरुआत में छोटे-छोटे कंपनियों से डील करें ।

DATA ENTRY का काम कहा से सीखे –

डाटा एंट्री का काम सीखना सच में कुछ आसान है । डाटा एंट्री का काम सीखने के लिए आप कुछ मोबाइल ऐप का उपयोग कर सकते जैसे Google Sheets या MS Excel और जब आपको क्लाइंट से काम मिलेगा । उसी काम को आप इन्हीं ऐप पर कर सकोगे । Google Sheets या MS Excel सीखने के लिए आप कुछ YouTube वीडियो देख सकते हो जिसमें आपको यह भी बताया जाएगा की किस प्रकार इन एप्लीकेशन के माध्यम से डाटा एंट्री का काम किया जाता है |

  • WEBSITE SEO – वेबसाइट एसीओ यह ऐसी स्किल है जिसमें किसी वेबसाइट को गूगल पर रैंक करना होता है । इसमें शायद नए और शुरुआती लोगों को समझ ना आए लेकिन इस स्किल के बारे में ज्यादा से ज्यादा समझोगे उतना ही यह सरल लगने लगेगी जैसे कि हमने कोई आर्टिकल लिखा है । अब उस आर्टिकल को वेबसाइट पर पब्लिश किया जाता है । लेकिन पब्लिश करने से पहले उसका SEO करना जरूरी है । अगर किसी आर्टिकल का SEO बेहतर रहता है तो वह गूगल पर सबसे ऊपर रैंक करने लगता है । शुरुआत में हम भी SEO के बारे में कुछ नहीं जानते थे लेकिन जैसे ही हमने CONTENT WRITING का काम शुरू किया तो सब कुछ समझ में आने लगा । सच में यह बहुत सरल है ।

WEBSITE SEO कहा से सीखे फ्री और मोबाइल से

SEO का फुल फॉर्म SEARCH ENGINE OPTIMIZATION । SEO सीखने के लिए आप गूगल की इस लिंक http://www.blogger.com पर जा सकते हो । इस लिंक पर आप कंटेंट भी लिख सकते हो यह गूगल की तरफ से बिल्कुल फ्री है SEO भी कर सकते हो । इसके लिए आपके पास वेबसाइट होना जरूरी नहीं है ।

आप इसी लिंक पर वह सब कुछ कर सकते हो । जो की एक रियल वेबसाइट पर किया जाता है । हां थोड़ी बहुत बेसिक जानकारी आपको यूट्यूब से ले लेनी चाहिए यूट्यूब से आपको SEO का पूरा सिस्टम पता चल जाएगा की यह कैसे काम करता है ।

Freelancing Start Karne Ke Liye Kya-Kya Chahiye?

अब बारी आती है की आखिरकार FREELANCING करने के लिए क्या-क्या चीजे जरूरी है । FREELANCING करने के लिए आपको इन चीजों की आवश्यकता पड़ेगी ।

  • एक ( skill ) स्किल –

FREELANCING के लिए आपके पास कोई एक स्किल होना जरूरी है । हालांकि कई लोगों को कोई सी भी स्किल नहीं आती होगी । लेकिन हमारा सुझाव यह है कि आपको कोई एक स्किल सीख लेनी चाहिए ।

जब तक हम उस चीज को नहीं करते या उस स्किल को नही सीखते जब तक वह स्किल कठिन ही लगेगी । जब हमने भी कंटेंट राइटिंग की स्किल सीखना शुरू किया था । तब यह हल्का सा थोड़ा कठिन था लेकिन आज उस काम को करने में मजा 😀 आता है । शुरुआत तो करके देखो सब कुछ आसान लगाने लगेगा ।

। यह सब ऐसी स्किल है अगर आपको कोई क्लाइंट नहीं मिलता है तो आप खुद का कुछ इन्हीं स्किल की मदद से शुरू कर सकते हो ।

जैसे की बात करें कंटेंट राइटिंग की अगर आप कंटेंट राइटिंग स्किल सिखाते हो तो भले ही आपको FREELANCING पर क्लाइंट ना मिले फिर भी आप अपनी वेबसाइट बनाकर उस पर कंटेंट राइटिंग लिख सकते हो और कमाई कर सकते हो । वेब डेवलपमेंट अगर यह स्किल सीख लेते हो तो आप खुद की वेबसाइट बना सकते हो । और लोगों को वेबसाइट बनाकर दे सकते हो ।

अगर आपके पास अभी स्किल नहीं है तो आप एक काम कीजिए । पहले तो यह विचार कीजिए कि आने वाले समय में कौन सी स्किल सीखोगे। फिर इस स्किल के हिसाब से हम FREELANCING के लिए प्रोफाइल बनाएंगे । जब तक आप वह स्किल पर प्रोफेशनल हो जाएंगे तब तक आपकी यह प्रोफाइल लोगों को तक पहुंच जाएगी और उसके बाद आपको इस स्किल के तौर पर काम मिलने लगेंगे ।

अगर क्लाइंट को आपका काम पसंद आता है तो वह हमेशा के लिए आप से ही करवाएगा । और अगर क्लाइंट को आपका काम पसंद नहीं आया तो ज्यादा से ज्यादा वह आपको दुबारा काम नहीं देगा । हो सकता है शुरुआत में एक दो प्लांट आपको मना कर सकते हैं । हालांकि😀 ऐसा हमारे साथ हो चुका है । लेकिन कोशिश करते रहिए बाद में आपको काम मिल ही जाता है। जैसे हमे मिला

हालांकि शुरुआत मैं बड़ी-बड़ी डील ना करें । छोटे प्रोजेक्ट ले और उन पर कम करें । जिस तरह यह काम जितना मुश्किल लग रहा है पर उतना है नहीं हमारे खुद के एक्सपीरियंस से हम बता रहे हैं।

हालांकि जब हमने FREELANCING के लिए प्रोफाइल बनाई थी । जब 10-15 दिनों तक कोई क्लाइंट ने हमसे संपर्क नहीं किया था । लेकिन हां 10-15 दिनों के बाद हर दो-तीन दिन में नए-नए क्लाइंट हमसे कंटेंट लिखवाने के लिए संपर्क करने लगे ।

  • MOBILE या LAPTOP –

FREELANCING के लिए मोबाइल या लैपटॉप आपके पास किसी एक चीज का होना जरूरी है।

  • INTERNET CONNECTION ( इंटरनेट कनेक्शन) –

FREELANCING के लिए सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण

आपके पास एक अच्छा खासा इंटरनेट कनेक्शन होना चाहिए । मतलब आपके क्षेत्र में इंटरनेट कनेक्शन अच्छा होना चाहिए । नेटवर्क प्रॉब्लम ना हो

  • Patience और consistency (धैर्य और लगातार मेहनत करना

हां आपको इस पर धैर्य रखना होगा । और लगातार अपनी स्किल को इंप्रूव करते रहना होगा ।

Freelancing Profile Banane Ke Liye Kya Zaruri Hai?

FREELANCING प्रोफाइल बनाने के लिए आपको इन दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ेगी –

  • आपकी अपनी पर्सनल फोटो – FREELANCING में प्रोफाइल बनाते समय काम आती है।
  • CLEAR BIO (आप क्या करते हो आप कौन सी स्किल पर काम करते हो )
  • SKILLS LIST ( आपके पास एक या एक से अधिक स्किल हो तो उन सब की एक साथ लिस्ट बना सकते हो और अगर एक ही स्किल हो तो एक ही पर काम कर सकते हो)
  • PAN CARD – आपके पास पैन कार्ड तो होना जरूरी है । जिससे आपके बैंक खाते पर पैसे आयेंगे। लेकिन अभी नहीं है तो ठीक अभी प्रोफाइल बना लो उसके बाद जब कमाई होने लगे । तब पैन कार्ड डाल सकते हो
  • PORTFOLIO – (आपके काम के सैंपल जैसे कि आप कंटेंट राइटिंग या वेब डेवलपमेंट की स्किल सीख रहे है तो थोड़ा सा इनके सबूत देने पढ़ेंगे । आपसे पूरा डिटेल नहीं मागा जायेगा । अगर बात करें कांटेक्ट राइटिंग की तो तब आप थोड़ा सा आर्टिकल लिखकर सैंपल के तौर पर बता सकते हो। इस के लिए आप हम से कॉमेंट कर के मदद ले सकते हो । हम आपकी मदद जरूर करेंगे
  • EXPERIENCE ( यह जरूरी नही है अगर आप को आपके काम का Experience है तो प्रोफाइल बनाते समय लिख सकते हो )

Common Mistakes (जो नही करनी चाहिए)

FREELANCING पर प्रोफाइल बनाते समय इन बातों पर जरूर ध्यान देना चाहिए –

FAKE INFORMATION देना –

FREELANCING पर अकाउंट या प्रोफाइल बनाते समय कोई FAKE या गलत जानकारी ना

PROFILE INCOMPLETE रखना –

अपनी प्रोफाइल को पूरी तरह कंप्लीट करे अक्सर लोग यही गलती सबसे ज्यादा करते हैं वह अपनी प्रोफाइल को पूरी तरह से कंप्लीट नहीं करते जिस वजह से उन्हें कोई क्लाइंट काम के लिए ऑफर नहीं करता ।

जल्दी हार मान लेना – अक्सर कई लोग जल्दी हर मान लेते है । अगर आप को काम नही मिल रहा है तो थोड़ा धैर्य रखिए काम जरूर मिलेगा ।

Fiverr Freelancing Account Kaise Banaye?

अब सबसे जरूरी काम आता है की FREELANCING के लिए प्रोफाइल कैसे बनाएं –

हम FIVERR पर FREELANCING अकाउंट बनाने की प्रक्रिया बताएंगे –

सबसे पहले आप दिए गए लिंक को ओपन करें 👉

https://www.fiverr.com/pe/99jyE5E

          FREELANCING KE LIYE FIVERR PAR ACCOUNT  BANATE HUE IMAGE -

इमेज 1- जब आप दी गई लिंक पर क्लिक करते हो तो इमेज 1 पर जो इंटरफेस दिखाई दे रहा है । वैसे इंटरफेस आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा यहां आपको google अकाउंट या जीमेल से साइन इन करना होगा ।

इमेज 2 – जैसे ही आप गूगल अकाउंट से साइन इन करते हो तो आपके सभी गूगल अकाउंट दिखाई जाने लगेंगे हो । किसी एक गूगल अकाउंट सेलेक्ट करें।

           FIVERR PAR USERNAME  BANATE HUE IMAGE -

इमेज 1 – जैसे ही आप किसी एक गूगल अकाउंट को सेलेक्ट करते हैं । तो स्क्रीन 1 ओपन होगी यहां आपको आगे बड़े पर क्लिक करना होगा ।

इमेज 2 – जैसे ही क्लिक पर करते हो तो जैसा स्क्रीन पर दिखाया गया वैसा दिखाया जाएगा। यहां पर आपको USERNAME NAME बनाना होगा । हमारी सलाह यही रहेगी की आप जो भी यूजर नेम रखें उसके साथ अपनी स्किल भी शामिल होनी चाहिए । जैसे – shubhamwritt21 या shubhamContentwritt21

यूजरनेम लिखने के बाद CREATE MY ACCOUNT पर क्लिक करें ।

FIVERR PAR ACCOUNT KE LIYE OPTION SELECT KARTE HUE   SCREENSHOT IMAGE -

इमेज 1 – उसके बाद आपको इमेज बन में जो इंटरफेस दिखाया गया है वैसा दिखाई देगा इमेज में जैसा दिखाया गया वह बॉक्स सेलेक्ट करें और next बटन पर क्लिक करें ।

इमेज 2 – नेक्स्ट बटन पर क्लिक करने के बाद इमेज 2 में इंटरफेस दिखाई देगा वैसा दिखाई देगा आपको नीचे वाला ऑप्शन सेलेक्ट करना है जैसे इमेज में दिखाएगा ।

FIVERR PAR PROFILE  BANATE HUE SCREENSHOT IMAGE -

इमेज 1 – को देखो यहां पर आपको यह जानकारी डालनी होगी

एक जरूरी बात यहां से आपके स्किल के अनुसार पूरा सेटअप चेंज हो जाएगा यहां पर हम FREELANCING पर CONTENT WRITING बारे में बताएंगे । क्योंकि एक ही आर्टिकल में सभी स्किल के बारे में बताना मुश्किल है |

ADD DISPLAY NAME – यहां पर आपका रियल नाम डाले जैसे आधार कार्ड पर हो।

ADD TITTLE – इसमें टाइटल डाले जैसे कि आप कौन सी स्किल पर काम करते हो । जैसे – Professional SEO Friendly Hindi Content Writer

ADD LANGUAGE – यहां पर अपनी भाषा लिखो जिस पर आप कांटेक्ट लिखना चाहते हो और अगर थोड़ी बहुत आपको इंग्लिश आती हो तो आप सुन सकते हो जैसे – SPEAKS HINDI ENGLIS

ABOUT – इस पर आपको लिखना होता की आपका पूरा नाम और आप कौन सी ( Skill ) पर काम करते हो । आपको अपनी स्किल का कितना एक्सपीरियंस जैसे 1 साल , 2 साल या 6 महीने आप अपने अनुसार लिख सकते हो । आप कहां के रहने वाले हो यह सब कुछ लिख सकते हो।

आप इसे इंग्लिश पर लिख सकते हो इसे लिखवाने के लिए आप CHET GPT का उपयोग कर सकते हैं ।

SKILLS AND EXPERTISE – यहां अपनी स्किल लिखें अगर आपके पास एक से ज्यादा स्किल है तो एक से ज्यादा स्किल भी रख सकते हैं अगर आपके पास सिर्फ एक ही स्किल है तो एक ही स्किल सेलेक्ट करें । जैसे – Content writing

Google SEO , Blog writing इन स्किल के साथ आपको इनका Level भी चुनना होगा । हमारे सुझाव के हिसाब से आप Intermediate लेवल चुने ।

WORK EXPERIENCE –

अगर experience नहीं है तो ऐसा लिख सकते हो:

  • Freelance Content Writer (Self-employed)
  • on personal blog (Technology & Gadgets)

लेकिन हां अपनी स्किल के हिसाब से लिखें ।

EDUCATION – यहां पर अपना SCHOOL चुने अगर आपने अभी-अभी स्कूल कंप्लीट किया हो या स्कूल में पढ़ रहे हो तब और अगर आप कॉलेज जाते हो अपने कॉलेज। का नाम लिखे और कौन सा सब्जेक्ट अपने कॉलेज और स्कूल में लिया । आपसे यहां पूछा जायेगा कि आपने जो सब्जेक्ट लिया था वह पूरा कब कंप्लीट हुआ ।

CERTIFICATIONS – अगर आपके पास किसी स्किल का सर्टिफिकेट हो तो यहां पर उसके बारे में। लिख सकते । अगर नहीं है तो इसे खाली छोड़ सकते हो ।

इमेज 2 – यह सब जानकारी भरने के बाद इमेज 2 में दिखाया गया वैसे इंटरफेस आपको स्क्रीन पर दिखाई देगा और Continue बटन पर क्लिक करे ।

FIVERR PAR ACCOUNT  BANATE  SAMAY gig ki HUE IMAGE -

इमेज 1 – फिर आपको इमेज 1 में जो इंटरफेस दिखाया गया वह दिखाई देगा । यहां पर आपको दो ऑप्शन मिलेंगे और सवाल होगा कि आप अकेले काम करते हो या टीम के साथ

अगर आप अकेले काम करते हो तो – NO वाला ऑप्शन चुने

अगर आप टीम के साथ काम करते हो तो – YES वाला ऑप्शन चुने

फिर COUNTINUE बटन पर क्लिक करें |

इमेज – आपको इमेज दो Create A Gig पर क्लिक करें ।

FIVERR PAR GIG KESE BANAYE –

FREELANCING पर GIG एक इंपॉर्टेंट पार्ट है ।

FIVERR PAR GIG  BANATE HUE SCREENSHOT IMAGE 1 -

सबसे जरूरी बात – यह सभी ऑप्शंस आपकी चुनी गई स्किल के अनुसार आती है । हमने कांटेक्ट राइटिंग की स्किल का चुनाव किया था इस कारण से यह सभी ऑप्शंस आ रहे है । आप अगर दूसरी स्किल चुनते हो तो शायद आपको यह ऑप्शन नहीं दिख सकते है

इमेज 1 – फिर आपको इमेज 1 मैं जैसा इंटरफेस दिखाई दे रहा है वैसे दिखाई देगा । दोबारा Create A Gig पर क्लिक करें

इमेज 2 – जैसी आप क्लिक करते हो इमेज 2 में जो इंटरफेस दिखाई दे रहा है वह दिखाई देगा

यहां आपको यह सब जानकारी भरनी होगी 👉

Gig बनाना कठिन नहीं है । आप प्रयास तो करके देखिए

  • Gig Title –

यह आपका MAIN HEADLINE होता है (सबसे important ) आपको बस SIMPLE सा rule याद रखो:
“I will…” से शुरू करो और अपना काम बता दो

जैसे –

  • I will write SEO optimized Hindi blog posts and articles

यहाँ बस यह बताना होता है कि “मैं आपके लिए क्या काम करूँगा”


CATEGORY –

यहाँ Fiverr को बताना है कि आप क्या काम करते हो । आप अपने काम के हिसाब से चुन सकते हो

जैसे हम CONTENT WRITING का काम करते तो हमने यह लिखा 👉

  • Writing & Translation select करो
  • फिर Articles & Blog Posts चुनो

आप अपने काम के हिसाब से देख सकते हो ।

  • SERVICE TYPE –

यहाँ थोड़ा और CLEAR करना है कि आप किस तरह का काम करते हो

जैसे –

  • Blog Posts – बनना ।
  • SEO Articles – लिखना।

✔️ जो OPTION दिखे, वही CHOOSE कर लो

आपको जो काम आता है, वही SELECT करे ।


GIG METADATA –

डरने की जरूरत नहीं 😄
बस Fiverr को अपने काम के बारे में DETAIL देनी है

Language – आपको क्या करना है:

  • Hindi select करो
  • English भी कर सकते हो (अगर आती है)


जिस Language में लिखते हो, वही चुनो


Topic –

। यह ऑप्शन आपके द्वारा चुनी गई स्किल के अनुसार आता है । यहाँ आपको बताना है कि आप किस Topic पर लिखते हो अगर आप आर्टिकल लिखते हो । तो कोन से टॉपिक पर लिखते हो । जैसे –

  • Technology
  • Blogging
  • Education
  • Health

सब कुछ मत उठाओ अगर आप एक ही टॉपिक पर लिखते हैं तो एक ही टॉपिक सेलेक्ट करो ।


TONE (कैसे लिखते हो?) –

आपका WRITING STYLE कैसा है । मतलब आप लिखते समय किस तरह लिखते कि जैसे कि फ्रेंडली टाइप में दोस्तों से बात करते हो कुछ इस तरह और इनफॉरमेशन मतलब जानकारी के साथ । हमारा सुझाव है कि अगर आप कंटेंट राइटिंग स्किल पर प्रोफाइल बना रहे हैं तो इन दोनों ऑप्शन को चुन सकते हो यह दोनों बेस्ट है ।

आपको क्या करना है:

  • INFORMATIONAL – जानकारी देने वाला
  • FRIENDLY / CONVERSATIONAL – दोस्ताना बातचीत वाला

चुन लो ठीक रहेगा ।


ARTICLE TYPE -आर्टिकल का प्रकार –

आप किस तरह के ARTICLE लिखते हो आपको क्या करना है (3 select करो):

  • Instructional / How-to – स्टेप-बाय-स्टेप गाइड
  • Long-form article – डिटेल आर्टिकल
  • Informational – जानकारी देने वाला

आप भी सिर्फ 3 सिलेक्ट करे हैं, ज्यादा नहीं ।


SEARCH TAGS (यह बहुत काम का है 🔥)

यहाँ वो WORDS डालने हैं जो लोग SEARCH करते हैं । आप जिस भी स्किल पर काम करते हो उस स्किल से रिलेटेड सर्च करने वाले WORDS डाल सकते हो ।

जैसे कि हम हम कंटेंट राइटिंग का काम करते हैं । तो हमने कंटेंट राइटिंग से रिलेटेड सर्च वर्ड डालें । ताकि कोई क्लाइंट जब FiVVER पर सर्च करें तो हमारी प्रोफाइल जल्दी से दिखाई दे ।

  • blog writing
  • seo article
  • hindi content
  • content writer
  • article writing

SAVE & CONTINUE (बस अब आगे बढ़ो )

Gig ke liye aapne skills ke anusar opsan  screenshot image

इमेज 1 – जैसे ही आप SAVE & CONTINUE बटन पर क्लिक करते हो तो आपके सामने इमेज में जो इंटरफेस दिखाई दे रहा है । इस तरह का इंटरफेस आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा।

यहां आपको यह सब जानकारी भरनी होगी 👉

PACKAGE STRUCTURE (तीन पैकेज कैसे काम करते हैं)

यहाँ आपको 3 पैकेज बनाने होते हैं ताकि client अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से चुन सके।

  • BASIC पैकेज – यह पैकेज छोटे काम के लिए होता है।
  • STANDARD पैकेज – यह पैकेज थोड़ा Advanced काम और balanced होता है।
  • PREMIUM पैकेज – यह सबसे high quality और professional होता है।

इसका main goal यह है कि client को options मिलें और वह compare करके आसानी से decision ले सके।

PACKAGE NAME (पैकेज का नाम क्या रखें) –

इस option में आपको हर पैकेज का नाम लिखना होता है ताकि client को तुरंत समझ आ जाए कि किसमें क्या मिलेगा।

  • BASIC के लिए – आप “Basic Article” लिख सकते हो।
  • STANDARD के लिए – “Standard SEO Article” लिखना सही रहेगा।
  • PREMIUM के लिए – “Premium SEO + Research Article” best रहता है।

नाम हमेशा SIMPLE और CLEAR होना चाहिए। ज्यादा FANCY या CONFUSING नाम मत रखो क्योंकि CLIENT जल्दी समझना चाहता है।

PACKAGE DESCRIPTION (पैकेज में क्या मिलेगा) –

यह सबसे IMPORTANT PART है क्योंकि CLIENT यहीं देखकर DECIDE करता है कि कौन सा पैकेज खरीदना है।

  • BASIC में आप लिख सकते हो – “500 words Hindi article, simple SEO, 1 keyword”
  • STANDARD में -“1000 words SEO optimized article, 2-3 keywords”
  • PREMIUM में – “1500+ words, advanced SEO, research + headings”

ध्यान रखने वाली बात यह है कि हमेशा CLEAR DETAILS दो।


GOOD ARTICLE” या “BEST CONTENT” जैसे VAGUE शब्दों का उपयोग मत करो।
हमेशा NUMBERS और FEATURES CLEARLY लिखो ताकि CLIENT को पूरा समझ आए।

DELIVERY TIME (डिलीवरी टाइम कैसे सेट करें) –

यह option बताता है कि आप कितने समय में काम पूरा करके client को देंगे।

Basic के लिए 2 दिन रखना सही है।
Standard के लिए 3 दिन।
Premium के लिए 4 दिन।

जल्दी delivery देने से orders मिलने के chances बढ़ते हैं लेकिन शुरुआत में थोड़ा extra time रखना चाहिए ताकि आप बिना pressure के अच्छा काम कर सको।

PRICE (कीमत कैसे रखें)

यह सबसे important decision होता है क्योंकि client price देखकर ही order करता है।

Basic में $5 रखना beginners के लिए सही है।
Standard में $10 और Premium में $20 रखना अच्छा रहता है।

शुरुआत में कम price रखने से आपको जल्दी orders और reviews मिलते हैं।
जब आपके पास अच्छे reviews आ जाएँ तो आप धीरे-धीरे price बढ़ा सकते हो।

हमेशा याद रखो कि price और value दोनों balance में होने चाहिए।

अब नीचे कई ऑप्शन दिए गए हैं –

इन ऑप्शन को आप आपने अनुसार भी भर सकते हो

WORDS INCLUDED (कितने शब्द मिलेंगे)

यह option बताता है कि client को कितने words का article मिलेगा।
अगर आप इसे सही तरीके से सेट करते हो तो client को clear पता चल जाएगा है कि उसे क्या मिलने वाला है।

Basic में 500 words मतलब जो तुम्हारा बेसिक आर्टिकल रहेगा वह 500 शब्द का ही रहेगा । Standard में 1000 words और Premium में 1500+ words रखना best रहता है।

अगर words बहुत कम रखोगे तो client attract नहीं होगा और अगर बहुत ज्यादा रखोगे तो आपको ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। इसलिए balance रखना जरूरी है।

REVISIONS (कितनी बार बदलाव करोगे)

यह option बताता है कि client कितनी बार free में आपसे आर्टिकल में छोटे – छोटे बदलाब मांग सकता है।

Basic में 1 revision, Standard में 2 और Premium में 2-3 revisions रखना सही रहता है।

अगर आप unlimited revisions दे देते हो तो client बार-बार परेशान करेगा।
और अगर बहुत कम दोगे तो client संतुष्ट नहीं होगा।
इसलिए limited लेकिन fair revisions रखना जरूरी है।

TOPIC RESEARCH (क्या आप खुद research करोगे)

TOPIC – मतलब किस टॉपिक पर आर्टिकल लिखे ।

इस OPTION को ON करने का मतलब है कि client अगर TOPIC ठीक से नहीं भी देता है तो भी आप खुद सर्च करके आर्टिकल लिख सकते हो।

अगर आप इसे OFF रखते हो तो client को पूरा topic और जानकारी देनी पड़ेगी।

Standard और Premium में इसे ON रखना चाहिए क्योंकि इससे आपकी value बढ़ती है और आप ज्यादा charge कर सकते हो। Basic पर ऑफ रख सकते हो

SEO KEYWORDS (client keywords देगा)

इसका मतलब है कि CLIENT आपको KEYWORDS देगा और आप उन्हीं KEYWORDS पर article लिखोगे।

इसे ON रखने से CLIENT को FLEXIBILITY मिलती है और SEO काम सही होता है।

अगर इसे OFF रखते हो तो आपका article SEO friendly नहीं लगेगा । मतलब अगर आपको SEO वाला आर्टिकल लिखना आता है तो इसे on कर सकते हो नही तो OFF रखे ।

SEO KEYWORD RESEARCH (आप खुद KEYWORD ढूंढोगे)

यह ADVANCED OPTION है जिसमें आप खुद best keywords ढूंढते हो ताकि article Google में rank कर सके।

अगर इसे ON करते हो तो client को extra value मिलती है और आप ज्यादा price justify कर सकते हो। इसे on करने का मतलब है कि आप खुद आर्टिकल के लिए एक बेहतरीन कीवर्ड ढूंढते हो और अगर यह ऑफ रहा तो जो क्लाइंट है । तो वह खुद आपको keywords देगा ।

Basic में इसे OFF रख सकते हो लेकिन Standard और Premium में जरूर ON करना चाहिए।

REFERENCES & CITATIONS (source देना)

इस option को ON करने का मतलब है कि आप अपने article में proof और sources देंगे। जैसे की आपने जो आर्टिकल लिखा है उस आर्टिकल में जो जानकारी वह कहां से ली गई है। उस बारे में client बताना होता है अगर क्लाइंट पूछे तो

इससे आपका content professional और trusted लगता है।

अगर इसे OFF रखते हो तो article simple रहेगा।

Premium में इसे जरूर ON रखना चाहिए ताकि client को high-quality content मिले।

DATA CHART –

इसका मतलब है कि अगर आप चेक बॉक्स ✔️ टिक कर देते हैं तो जब client आपसे article में tables, charts या stats ad लगाने को कहे तो आपको लगाना होगा । टेबल चार्ट बनान के लिए आप CHET GPT की सहायता ले सकते हो ।

अगर इन चेक बॉक्स को आप ✔️ टिक नहीं करते हो तो आपकी प्रोफाइल में बताया जाएगा की आप आर्टिकल्स में TABLES, CHARTS या STATS AD नहीं लगाओगे ।

इसे ON करने से article premium दिखता है और blog owners को ज्यादा फायदा होता है।

Basic में इसे OFF रख सकते हो लेकिन Premium में जरूर ON करें।

PLAGIARISM CHECK (कॉपी कंटेंट चेक)

इस option को ON करने का मतलब है कि आपका article 100% unique होगा। कहीं से कॉपीराइट नहीं होगा।

अगर इसे OFF रखते हो तो client को doubt हो सकता है कि आपने जो आर्टिकल बनाया है वह कहीं से कॉपी पेस्ट है इसे ऑन रखना इस बात का सबूत है कि तुम्हारे जो आर्टिकल्स होंगे वह 100% खुद के ही लिखे होंगे ।

इसलिए तीनों पैकेज में इसे हमेशा ON रखो ।

FACT CHECKING (जानकारी सही है या नहीं)

अगर इनबॉक्स को टिक ✔️करते हो तो यह इस बात का सबूत है कि आप जो भी INFORMATION दे रहे हो वह सही और VERIFIED है। और हमारे सुझाव से तो इसे ऑन रखना ही ठीक रहेगा । क्योंकि हर एक आर्टिकल को यूनिक ही बनाना चाहिए।

इसे ON करने से आपका content trustworthy बनता है।

Standard और Premium में इसे जरूर ON रखना चाहिए। बेसिक में आप अपने हिसाब से देख सकते हो । आप Client को यह सुविधा देने चाहते हो या नहीं ।

AI DETECTION (AI CONTENT CHECK) –

इस OPTION को ✔️ टिक करने का मतलब है कि आपका बनाया गया आर्टिकल ( human-like ) ¹00 % इंसान ने बनाया हो ।

आजकल CLIENTS AI आर्टिकल्स से बचना चाहते हैं इसलिए यह OPTION IMPORTANT है।

Premium में इसे जरूर ON रखें ताकि client को high quality मिले।

PRICE (कीमत कैसे रखें) –

यह सबसे important option है क्योंकि client इसी के हिसाब से decision लेता है। की आपसे आर्टिकल लिखवाना है या नहीं

BASIC में $5 रखो ,यानी कि आप बेसिक आर्टिकल को $5 में लिख के CLIENT को दोगे ।

STANDARD में $10 रखो, अगर आपसे कोई CLIENT स्टैंडर्ड पैकेज के अनुसार आर्टिकल लिखवाता है । तो आप CLIENT एक आर्टिकल लिखने का $10 ले सकते हो ।

और PREMIUM में $20 रखना BEGINNERS के लिए BEST स्ट्रेजी है।

शुरुआत में कम price रखकर reviews लेना चाहिए और बाद में price बढ़ाना चाहिए।

FINAL STRATEGY (सबसे जरूरी बात)

Basic package simple रखो
Standard package में SEO और keyword जोड़ो
Premium package में सब कुछ include करो (research, SEO, charts, references)

याद रखो — जितने ज्यादा useful options ON करोगे उतनी ज्यादा value बनेगी और उतना ज्यादा पैसा कमा पाओगे। लेकिन वह सब आपको करना आना चाहिए आप प्रोफाइल बना लो फिर उसके बाद सिख सकते हो ।

ADDITIONAL REVISION (अतिरिक्त संशोधन क्या होता है और कैसे सेट करें)

इमेज 1 में देखो नीचे साईट एक अगल से बॉक्स देगा । उसमें यह ऑप्शंस जरूर ऑन करना होगा ।

ADDITIONAL REVISION का मतलब होता है कि अगर client को दिए गए revisions से ज्यादा बदलाव चाहिए तो वह extra पैसे देकर और changes करवा सकता है।

आप इस option में extra revision के लिए $5 charge कर सकते हो। इसका मतलब है कि अगर client को एक और बदलाव चाहिए तो उसे $5 extra pay करना होगा।

इसके साथ आप delivery time भी set कर सकते हो, जैसे कि extra revision के लिए 2 दिन का समय देना। इससे आपको काम करने के लिए proper time मिल जाता है और आप बिना pressure के changes कर सकते हो।

अगर आप यह option ON रखते हो तो आपको फायदा यह होगा कि:
आपको extra income मिलेगी।
Client को flexibility मिलेगी कि वह जरूरत पड़ने पर और changes करवा सके।

अगर आप इसे OFF रखते हो तो:
Client limited revisions के बाद और changes नहीं कर पाएगा।
और आप extra earning का मौका खो दोगे।

इसलिए best strategy यह है कि:
Extra Revision को ON रखें।
Price $5 रखें।
Delivery time 2 दिन रखें।

इससे आपका काम भी control में रहेगा और earning भी बढ़ेगी।

अब SAVE AND CONTINUE पर क्लिक करें।

इमेज 2 –

जैसे ही आप से और कंटिन्यू बटन पर क्लिक करते हो तो इमेज दो में जैसे स्क्रीन दिखाई दे रहा है वैसा आपके मोबाइल या लैपटॉप पर दिखाई देगा।

DESCRIPTION (यहाँ क्या लिखना है)

यह section आपकी Gig का सबसे important हिस्सा है। यहीं पर आप client को बताते हो कि आप क्या service दे रहे हो, कैसे काम करोगे और उसे क्या मिलेगा।

आपको यहाँ simple और clear language में लिखना है ताकि कोई भी client आसानी से समझ सके।

आप इस तरह से लिख सकते हो:

Hello!
मैं आपके लिए high-quality Hindi articles लिखता हूँ जो SEO optimized होते हैं और Google में rank करने में मदद करते हैं।

मेरी services में आपको मिलेगा –
✔️ 100% unique और plagiarism-free content
✔️ SEO optimized article
✔️ Proper headings और structure
✔️ Keyword based writing
✔️ On-time delivery
✔️ Easy revisions

मैं हर article को पूरी research के साथ लिखता हूँ ताकि आपको best quality मिले। अगर आप एक professional और engaging article चाहते हैं तो अभी order करें।

अगर आप इंग्लिश में लिखवाना चाहते हो तो आप chet gpt की मदद ले सकते हो ।

FAQ (Frequently Asked Questions कैसे भरें)

इस section में आपको client के common questions और उनके answers लिखने होते हैं। मतलब अक्सर जो क्लाइंट फ्रीलांसर से जो सवाल पूछते रहते हैं उनके बारे में जैसे –

Add FAQ पर क्लिक करके आप questions add कर सकते हो।

आप ये questions use कर सकते हो:

Q1. क्या आप SEO friendly article लिखते हो?
Ans: हाँ, मैं पूरी तरह SEO optimized content देता हूँ जो ranking में मदद करता है।

Q2. Delivery कितने दिन में होगी?
Ans: Delivery package के अनुसार 2-4 दिन में हो जाती है।

Q3. क्या content plagiarism-free होगा?
Ans: हाँ, मैं 100% unique और original content देता हूँ।

Q4. क्या आप revisions देते हो?
Ans: हाँ, package के अनुसार revisions दिए जाते हैं।

Q5. क्या आप keywords भी provide करते हो?
Ans: हाँ, Standard और Premium package में keyword research भी शामिल है।

अच्छा होगा इन सबको आप इंग्लिश पर लिखे तो । इंग्लिश में लिखने के लिए आप किसी टूल की मदद ले सकते हो ।


SAVE & CONTINUE (अंतिम STEP)

जब आप सब कुछ fill कर लो तो नीचे दिए गए “Save & Continue” बटन पर क्लिक करो।

इससे आपकी Gig save हो जाएगी और आप अगले step पर चले जाओगे।


FINAL TIPDescription आपका salesman है और FAQ आपका support system है।अगर दोनों strong हैं तो client बिना पूछे ही order कर देगा

FIVERR PAR GIG PAR FAQ  BANATE  HUE IMAGE -

इमेज 1 – जैसे ही आप save बटन पर क्लिक करते हो तो स्क्रीनशॉट एक में जो इमेज दिखाई दे रही है वह आपको दिखाई देगी यहां आपको यह सब जानकारी भरनी होगी –

REQUIREMENTS SECTION (यहाँ क्या करना है और कैसे भरना है)

जब आप REQUIREMENTS SECTION (यहाँ क्या करना है और कैसे भरना है)

जब आप Fiverr पर अपनी Gig बनाते हो, तो यह “Requirements” वाला step बहुत important होता है।
यह वही जगह है जहाँ आप client से वो सारी जानकारी लेते हो जो आपको आर्टिकल का काम शुरू करने के लिए चाहिए होती है।

सीधे शब्दों में समझो — अगर आप यहाँ सही questions पूछ लेते हो, तो बाद में आपको client के पीछे-पीछे भागना नहीं पड़ेगा और आपका काम आसान हो जाएगा।

ऊपर जो Fiverr के default questions दिखते हैं (जैसे industry और project related), उन्हें आपको छेड़ने की जरूरत नहीं है। Fiverr खुद ही ये questions client से पूछ लेता है, इसलिए आप इन्हें वैसे ही रहने दो।

अब असली काम नीचे “Your Questions” वाले section में होता है। यहीं पर आपको अपने questions add करने हैं।

सबसे पहले “+ Add New Question” पर क्लिक करो। उसके बाद question type में “Short Answer” select करो, क्योंकि इससे client आसानी से जवाब दे देता है और आपको clear जानकारी मिल जाती है।

अब आपको ऐसे सवाल लिखने हैं जिससे आपको article लिखने में कोई परेशानी न हो। आप ये questions use कर सकते हो । यह क्वेश्चंस के जवाब क्लाइंट पहले ही दे देगा जब वह आपसे आर्टिकल लिखवाएगा तब जिससे आपको उनसे बार-बार पूछने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी

जैसे ही कुछ questions ये रहे –

  • Please provide your article topic or title । कृपया अपने आर्टिकल का विषय या शीर्षक बताएं


इससे आपको पता चलेगा कि client किस topic पर article चाहता है।

  • Provide your target keywords (if any) ।अपने टारगेट कीवर्ड् बताएं (अगर कोई हैं


इससे आप SEO friendly article बना पाओगे।

  • How many words do you want in the article? । आप आर्टिकल में कितने शब्द चाहते हैं


इससे आपको length clear हो जाएगी।

Do you have any reference or example? । क्या आपके पास कोई संदर्भ या उदाहरण है


अगर client कोई example देगा तो आप उसी style में लिख सकते हो।

Target audience (for whom is this article)?
इससे आपको पता चलेगा कि article किसके लिए लिखना है।

Any special instructions?
यह सबसे important है क्योंकि client यहाँ extra details दे सकता है।

ध्यान रखने वाली बात यह है कि बहुत ज्यादा questions मत डालो। 5 से 6 questions काफी होते हैं। और हमेशा simple English में लिखो ताकि client confuse ना हो।

अगर आप सही questions पूछते हो तो client आपको पूरी detail देगा, आपका time बचेगा और आप जल्दी काम पूरा कर पाओगे। इसका सीधा फायदा यह है कि आप ज्यादा orders handle कर सकते हो और आपकी earning भी बढ़ती है।

जब सब questions add हो जाएं, तो नीचे “Save & Continue” पर क्लिक कर दो। इससे आपकी Gig का यह step पूरा हो जाएगा।

एक आसान सी बात याद रखो — जितनी clear information, उतना easy काम और उतनी fast earning। पर अपनी Gig बनाते हो, तो यह “Requirements” वाला step बहुत important होता है।
यह वही जगह है जहाँ आप client से वो सारी जानकारी लेते हो जो आपको आर्टिकल का काम शुरू करने के लिए चाहिए होती है।

सीधे शब्दों में समझो — अगर आप यहाँ सही questions पूछ लेते हो, तो बाद में आपको client के पीछे-पीछे भागना नहीं पड़ेगा और आपका काम आसान हो जाएगा। यह क्वेश्चन को फीवर खुद आपकी दीदी के

ऊपर जो Fiverr के default questions दिखते हैं (जैसे industry और project related), उन्हें आपको छेड़ने की जरूरत नहीं है। Fiverr खुद ही ये questions client से पूछ लेता है, इसलिए आप इन्हें वैसे ही रहने दो।

अब असली काम नीचे “Your Questions” वाले section में होता है। यहीं पर आपको अपने questions add करने हैं।

सबसे पहले “+ Add New Question” पर क्लिक करो। उसके बाद question type में “Short Answer” select करो, क्योंकि इससे client आसानी से जवाब दे देता है और आपको clear जानकारी मिल जाती है।

अब आपको ऐसे सवाल लिखने हैं जिससे आपको article लिखने में कोई परेशानी न हो। आप ये questions use कर सकते हो:

  • Please provide your article topic or title । कृपया अपने आर्टिकल का विषय या शीर्षक बताएं


इससे आपको पता चलेगा कि client किस topic पर article चाहता है।

  • Provide your target keywords (if any)।अपने टारगेट कीवर्ड्स बताएं (अगर कोई हैं)”


इससे आप SEO friendly article बना पाओगे।

  • How many words do you want in the article? ।“आप आर्टिकल में कितने शब्द चाहते हैं?”

इससे आपको length clear हो जाएगी।

  • Do you have any reference or example? । क्या आपके पास कोई संदर्भ या उदाहरण है


अगर client कोई example देगा तो आप उसी style में लिख सकते हो।

  • Target audience (for whom is this article)? । यह आर्टिकल किन लोगों के लिए है


इससे आपको पता चलेगा कि article किसके लिए लिखना है।

  • Any special instructions? । “क्या कोई विशेष निर्देश हैं


यह सबसे important है क्योंकि client यहाँ extra details दे सकता है।

ध्यान रखने वाली बात यह है कि बहुत ज्यादा questions मत डालो। 5 से 6 questions काफी होते हैं। और हमेशा simple English में लिखो ताकि client confuse ना हो।

अगर आप सही questions पूछते हो तो client आपको पूरी detail देगा, आपका time बचेगा और आप जल्दी काम पूरा कर पाओगे। इसका सीधा फायदा यह है कि आप ज्यादा orders handle कर सकते हो और आपकी earning भी बढ़ती है।

जब सब questions add हो जाएं, तो नीचे “Save & Continue” पर क्लिक कर दो। इससे आपकी Gig का यह step पूरा हो जाएगा।

इमेज 2 – यहां सब आपको यह सब जानकारी भरनी होगी —

GIG GALLERY (यहाँ क्या करना है और कैसे सेट करना है)

FREELANCING पर GIG GALLERY एक इंपोर्टेंट पार्ट है ।

यह section आपकी Gig का visual part होता है। यानी यहाँ आप अपनी service को images, video और documents के जरिए दिखाते हो ताकि client आपको समझ सके और trust करे।

सीधे शब्दों में समझो — यहाँ आपका काम बोलता नहीं, दिखता है। सबसे पहले Images (up to 3) का option आता है। यहाँ आपको अपनी service से related images upload करनी होती हैं।

आप maximum 3 images डाल सकते हो। कोशिश करो कि पहली image बहुत attractive हो क्योंकि वही client को सबसे पहले दिखती है।

आप image में ये चीजें दिखा सकते हो

Hindi Content Writing SEO Article,

High Quality Content 100% Unique ,

ध्यान रखो कि image साफ, clear और professional दिखनी चाहिए।

बहुत ज्यादा text मत भरो और blurry image बिल्कुल मत डालो। अगर आपकी image अच्छी होगी तो client click करने के chances बढ़ जाते हैं ।

।अब Video का option आता है। यहाँ आप एक छोटा सा video डाल सकते हो जिसमें आप अपनी service explain करते हो।

Fiverr खुद भी recommend करता है कि video डालो क्योंकि इससे orders बढ़ते हैं ।लेकिन अगर आपके पास अभी video नहीं है तो tension मत लो, इसे skip कर सकते हो। बाद में add कर देना।

अगर video बनाओ तो simple रखो अपना intro बताओ क्या service देते हो client को क्या benefit मिलेगा ।

अब डॉक्यूमेंट (up to 2) का option आता है। यहाँ आप अपने सैंपल वर्क के PDF upload कर सकते हो। जैसे कि आपने पहले जो articles लिखे हैं, उन्हें PDF में डालकर upload कर सकते हो। यह client को proof देता है कि आप सच में काम जानते हो।

अगर आपके पास sample नहीं है तो आप खुद 1-2 demo article लिखकर PDF बना सकते हो और upload कर सकते हो। इससे आपकी Gig और भी professional लगेगी।ध्यान रखने वाली सबसे जरूरी बात यह है कि जो भी upload करो वह आपका खुद का work होना चाहिए।

किसी और का content upload मत करो, नहीं तो Gig रिजेक्ट भी हो सकती है। जब images, video और documents upload हो जाएं, तो नीचे “Save & Continue” पर क्लिक कर दो।

यह FREELANCING की आखरी स्टेप है –

Gig ki Last step scrinsot image

इमेज 1 – जैसे आप से save और continue पर क्लिक करते हो तो आपके सामने इमेज वन में जो इंटरफेस दिखाई दे रहा है वह दिखाई देगा यहां आपको यह सब जानकारी भरनी होगी

FINAL STEP (TAX INFO + IDENTITY VERIFICATION क्या है और कैसे भरना है)

अब आप Fiverr Gig के आखिरी स्टेप पर हो, जहाँ आपको अपनी identity और tax information भरनी होती है। यह step बहुत important है क्योंकि इसके बिना आपकी Gig publish नहीं होगी।

सबसे ऊपर आपको “Declare your status” का option दिख सकता है। यहाँ आपको यह बताना होता है कि आप US citizen हैं या नहीं। अगर आप India से हो तो आपको US वाला form fill करने की जरूरत नहीं होती, इसलिए इसे छोड़ सकते हो।

अब नीचे “Identity Verification” का option आता है। यहाँ आपको अपनी पहचान verify करनी होती है। जब आप “Verify” पर क्लिक करोगे तो Fiverr आपसे आपका ID proof (जैसे Aadhaar, PAN या Driving License) मांग सकता है।

यह process safe होता है और Fiverr आपकी security के लिए करता है। इसलिए बिना डर के सही information डालो।

अब सबसे IMPORTANT SECTION आता है — “INFO FOR INDIA TAX PURPOSES”

यहाँ आपको अपनी BASIC DETAILS भरनी होती हैं:

Full Name में अपना वही नाम डालो जो आपके PAN या आधार कार्ड में है।
Country में India select रहेगा।
State में अपना state select करो (जैसे Madhya Pradesh)।

अब आपसे पूछा जाएगा “Are you a citizen/resident of India?”
यहाँ आपको YES select करना है।

इसके बाद आता है “Are you registered for India GST?”

यहां आपके पास दो ऑप्शंस आते है । पहले अगर आपके पास GST NUMBER नंबर नहीं हो तो No सिलेक्ट कर सकते हो और पैन कार्ड नंबर डाल सकते हो। अगर आपके पास पैन कार्ड भी ना हो तो तुरंत बनवा ले 2 दिन में बन जाता है । और अगर ना हो तो इसे यूं ही छोड़ सकते हो ।

और SAVE पर क्लिक करो । अगर यह एरर बताता है । तो आप बिना पैन कार्ड के आगे नहीं बढ़ सकते हो ।

उसके बाद आप VERIFY बटन पर क्लिक करें |

जब सारी जानकारी सही से भर लो तो “SAVE CHANGES” पर क्लिक करो।

अब नीचे आपको CONGRATULATIONS वाला message दिखेगा, इसका मतलब है कि आपका Gig लगभग ready है।

इमेज 2 – आखिरी step में आपको “Verify Now” पर क्लिक करके अपना phone number verify करना होगा। यह simple OTP process होता है।

जब आपका number verify हो जाएगा, तब आपकी Gig publish हो जाएगी और आप Fiverr पर काम शुरू कर सकते हो।

एक आसान सी बात याद रखो — सही details डालोगे तो future में कोई problem नहीं होगी और payments भी smoothly मिलेंगे।

इसके बाद आपकी प्रोफाइल बन जाएगी । और आपको क्लाइंट संपर्क करेंगे । और आपकी कमाई होते रहेगी ।

अगर आप को हमारा FREELANCING वाला आर्टिकल अच्छा लगा है तो अपने दोस्तो को जरूर शेयर करें । ताकि वह FREELANCING से कमाई कर सके ।

Conclusion –

फ्रीलांसिंग आज के समय में पैसे कमाने का एक शानदार और flexible तरीका बन चुका है। इसमें आप अपनी skills के दम पर घर बैठे काम कर सकते हैं और अपने हिसाब से समय manage कर सकते हैं।
अगर आप शुरुआत करना चाहते हैं, तो सबसे पहले अपनी skill पहचानें, उसे थोड़ा बेहतर बनाएं और फिर Fiverr, Upwork जैसे प्लेटफॉर्म पर अपना प्रोफाइल बनाकर छोटे-छोटे प्रोजेक्ट से शुरुआत करें

। शुरुआत में मेहनत थोड़ी ज्यादा लगेगी, लेकिन धीरे-धीरे experience और clients दोनों बढ़ने लगेंगे।
याद रखें, फ्रीलांसिंग में SUCCESS पाने के लिए patience, consistency और learning बहुत जरूरी है। अगर आप लगातार सीखते रहेंगे और अच्छा काम देते रहेंगे, तो आप इसे एक full-time career में भी बदल सकते हैं।

अगर आप को हमारा FREELANCING वाला आर्टिकल अच्छा लगा है तो अपने दोस्तो को जरूर शेयर करें । ताकि वह FREELANCING से कमाई कर सके ।


अब देर मत करें, आज ही अपनी skill चुनें और freelancing की दुनिया में पहला कदम रखें

Share post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *