Affiliate Marketing क्या है और Affiliate Marketing कैसे करे?

Affiliate Marketing Kiya hai or kese shuru kare

(Affiliate Marketing) परिचय

आज के समय में इंटरनेट (online) से पैसे कमाने के कई तरीके हैं। उन्हीं में से एक सबसे लोकप्रिय तरीका है Affiliate Marketing। बहुत से लोग घर बैठे सिर्फ मोबाइल या लैपटॉप की मदद से Affiliate Marketing से हर महीने हजारों और लाखों रुपये कमा रहे हैं।


अगर आप भी जानना चाहते हैं कि Affiliate Marketing क्या है, यह कैसे काम करता है और इससे पैसे कैसे कमाए जाते हैं, तो यह पूरी गाइड (पोस्ट) आपके लिए है।

Affiliate Marketing क्या है

Affiliate Marketing क्या है

Affiliate Marketing एक ऐसा ऑनलाइन बिजनेस मॉडल है जिसमें हम किसी कंपनी या प्रोडक्ट को प्रमोट करते हैं और जब कोई व्यक्ति उस लिंक से वह प्रोडक्ट खरीदता है तो हमको कमीशन (Commission) मिलता है।


आसान भाषा में:


दूसरे के प्रोडक्ट को प्रमोट करके कमीशन कमाना ही Affiliate Marketing कहलाता है।


उदाहरण के लिए:


अगर हम किसी प्रोडक्ट (जैसे- मोबाइल) का Affiliate Link शेयर ( जैसे-whatapp,facebook) करते हैं और कोई व्यक्ति उस लिंक से मोबाइल खरीद लेता है, तो उस बिक्री पर हमको कुछ प्रतिशत% कमीशन मिलता है।

 प्रमोट 👉 किसी प्रोडक्ट को प्रमोट करना → लोगों को उसके बारे में बताकर खरीदने के लिए प्रेरित (inspire) करना।
सरल शब्द में:👉 प्रमोट = प्रचार करना / आगे बढ़ाना 📢

Affiliate Marketing कैसे काम करता है?

Affiliate Marketing मुख्य रूप से चार चीजों पर काम करता है:

1. Merchant (कंपनी)

वह कंपनी जो अपना प्रोडक्ट बेचती है।

जैसे:

  • Amazon
  • Flipkart
  • Meesho

2. Affiliate (Promoter)

वह व्यक्ति जो कंपनी के प्रोडक्ट को प्रमोट करता है।

3. Customer

जो व्यक्ति Affiliate Link से प्रोडक्ट खरीदता है।

4. Commission

प्रोडक्ट बिकने पर Affiliate को मिलने वाला पैसा।

Affiliate Marketing के फायदे

Affiliate Marketing आज के समय में ऑनलाइन पैसे कमाने का एक लोकप्रिय तरीका बन चुका है। इसके कई फायदे हैं, जिनकी वजह से बहुत से लोग इसे अपना रहे हैं।

1. कम निवेश (पैसे) में शुरू किया जा सकता है

Affiliate Marketing शुरू करने के लिए आपको ज्यादा पैसे की जरूरत नहीं होती। आप इसे मोबाइल या लैपटॉप और इंटरनेट की मदद से आसानी से शुरू कर सकते हैं।

2. घर बैठे काम करने की सुविधा

इस काम को करने के लिए हमें किसी ऑफिस जाने की जरूरत नहीं होती। हम घर बैठे या कहीं से भी Affiliate Marketing कर सकते हैं।

3. Passive Income का मौका

अगर आप एक बार अच्छा कंटेंट बना देते हैं, जैसे ब्लॉग पोस्ट या वीडियो, तो वह लंबे समय तक लोगों तक पहुंचता रहता है और उससे लगातार कमाई हो सकती है।

4. समय पर काम न करना

Affiliate Marketing में हम अपने समय के अनुसार काम कर सकते हैं। इसमें फिक्स टाइम में काम करने की बाध्यता (compulsion) नहीं होती।

5. ज्यादा (असीमित) कमाई की संभावना

इसमें कमाई की कोई लिमिट नहीं होती। जितने ज्यादा लोग हमारे Affiliate Link से प्रोडक्ट खरीदेंगे, उतना ज्यादा हमको कमीशन मिलेगा।

6. किसी प्रोडक्ट को स्टोर करने की जरूरत नहीं

Affiliate Marketing में हमको खुद प्रोडक्ट खरीदकर रखने या डिलीवरी करने की जरूरत नहीं होती। यह काम कंपनी खुद करती है।

7. कई प्लेटफॉर्म पर काम कर सकते हैं

हम Affiliate Marketing को कई जगह से कर सकते हैं,

जैसे:

  • Blog / Website
  • YouTube Channel
  • Instagram
  • Facebook
  • Telegram

Best Affiliate Programs in India (2026)


1️⃣ Amazon Associates


भारत सबसे लोकप्रिय Affiliate Program है।


फायदे

  • लाखों प्रोडक्ट प्रमोट कर सकते हैं
  • भरोसेमंद ब्रांड
  • शुरुआत करने वालों के लिए आसान

Commission: लगभग 1% – 10% (प्रोडक्ट के अनुसार)


2️⃣ Flipkart Affiliate


भारत की बड़ी ई-कॉमर्स वेबसाइट का Affiliate Program।


फायदे

  • भारत में बहुत ज्यादा यूजर्स
  • इलेक्ट्रॉनिक्स और फैशन पर अच्छा कमीशन
Commission: लगभग 1% – 12% 


3️⃣ Hostinger Affiliate


यह Web Hosting का Affiliate Program है और बहुत High Commission देता है।


फायदे

  • Blogging / Website niche के लिए best
  • High commission


Commission: लगभग 40% – 60% तक

4️⃣ vCommission


यह भारत का बड़ा Affiliate Network है।


फायदे

  • कई कंपनियों के प्रोडक्ट प्रमोट कर सकते हैं
  • Finance, travel, shopping आदि category


5️⃣ Cuelinks


Bloggers और वेबसाइट owners के लिए बहुत अच्छा है।


फायदे

  • 1000+ brands के साथ काम
  • Auto affiliate link conversion


6️⃣ BigRock Affiliate


Domain और Hosting प्रमोट करने का Program।


फायदे

  • Tech niche के लिए अच्छा
  • High payout

Commission: ₹1000 तक या उससे ज्यादा प्रति sale


7️⃣ ClickBank


Digital Products का बड़ा Affiliate Platform।


फायदे

  • High commission
  • International products

Commission: लगभग 50% – 75%

  • Beginner के लिए Best Affiliate Programs


अगर आप अभी शुरू कर रहे हो,(या सोच रहे हो) तो ये 3 सबसे आसान प्लेटफॉर्म हैं:

  • Amazon Associates
  • Flipkart Affiliate
  • Cuelinks

High Commission Affiliate Programs


अगर आप ज्यादा कमाई करना चाहते हो तो: यह सबसे बेस्ट प्लेटफॉर्म कौन है👇

  • Hostinger
  • SEMrush
  • ClickBank

इन प्लेटफॉर्म में एक sale पर हजारों रुपये तक commission मिल सकता है।🤑

Affiliate Marketing से कितनी कमाई हो सकती है


(शुरुआत में) Beginner: ₹2,000 – ₹20,000 / महीना


(मध्यम स्तर- थोड़े समय बाद) Medium Level: ₹20,000 – ₹1,00,000 / महीना


(प्रोफेशनल) Professional: ₹1 लाख – ₹10 लाख+ / महीना


अगर आपकी वेबसाइट या YouTube पर अच्छा ट्रैफिक आता है तो Affiliate Marketing को वह लगाए जिससे कमाई ज्यादा हो सकती है।

Affiliate Marketing में अलग-अलग प्रोडक्ट का Commission

📱 Electronics (Mobile, Laptop)

Commission: 1% – 5%

उदाहरण:

Mobile ₹20,000 का है

  • 1% commission = ₹200
  • 3% commission = ₹600

👕 Fashion Products

Commission: 8% – 15%

उदाहरण:

Shirt ₹1,000 की है

  • 10% commission = ₹100

📚 Books

Commission: 5% – 10%

उदाहरण:

Book ₹500

  • 7% commission = ₹35

🖥️ Software / Digital Products

Commission: 20% – 70%

उदाहरण:

Software ₹2,000

  • 50% commission = ₹1,000

💳 Finance Apps / Credit Cards

Commission: ₹200 – ₹3,000 per signup

उदाहरण:

  • Credit Card approval = ₹1500 – ₹3000
  • Loan app install = ₹200 – ₹500

🏨 Travel Booking

Commission: 3% – 10%

उदाहरण:

Hotel booking ₹10,000

  • 5% commission = ₹500

अन्य Affiliate Products जिनसे Commission मिलता है

🏋️ Fitness Products

Commission: 10% – 20%

Gym Equipment ₹5,000

  • 15% commission = ₹750

🧴 Beauty Products

Commission: 8% – 20%

Beauty Product ₹2,000

  • 12% commission = ₹240

🏠 Home & Kitchen Products

Commission: 5% – 12%

Kitchen Appliance ₹4,000

  • 8% commission = ₹320

🎮 Gaming Products

Commission: 5% – 15%

Gaming Headset ₹3,000

  • 10% commission = ₹300

📦 Online Courses

Commission: 20% – 50%

Course Price ₹5,000

  • 30% commission = ₹1,500

एफिलिएट मार्केटिंग कैसे शुरू करें (Step-by-Step)

एफिलिएट मार्केटिंग कैसे शुरू करे जानिए आसान भाषा और सरल स्टेप मै, hostinger की मदद से

Affiliate Marketing क्या है और Affiliate Marketing कैसे करे?
  • इमेज 3⃣ = सबसे पहले गूगल या कोई ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर होस्टिंगर एफिलिएटिंग प्रोग्राम सर्च करें जैसा इमेज में दिखाया गया है
  • इमेज 2⃣ = (Access affiliate platform ) पर क्लिक करें
  • इमेज 3⃣ = आपका अकाउंट पहले से नहीं बना है तो नीचे (sign up ) पर क्लिक करें
  • नया खाता बनाने के लिए

Affiliate Marketing क्या है और Affiliate Marketing कैसे करे?

  • अब नया खाता बनाने के लिए कुछ जानकारी अपलोड करना होगा जैसा इमेज में दिखाया गया है
  • इमेज 1⃣ देखे 👀
  • Company / Name:*.
  • Website:*
  • Address 1:*
  • Address 2:
  • City:*
  • Country:*
  • State:*
  • Zipcode:*
  • Phone:*
  • Tax ID:
 दिए गए निर्देश अनुसार अपनी जानकारी अपलोड करें

इमेज 2⃣ देखें 👀

  • First Name:*
  • Last Name:*
  • Title:*
  • E-mail Address:*
  • Password:*
  • Confirm Password:*
दिए गए निर्देश अनुसार अपनी जानकारी अपलोड करें :

Affiliate Marketing क्या है और Affiliate Marketing कैसे करे?
इमेज देखें और दिये गये निर्देशानुसार अपनी जानकारी अपलोड करें
  • What is your MAIN channel to promote Hostinger Brand(s)?: *

  • यहाँ आपको बताना होता है कि आप Hostinger को किस प्लेटफॉर्म पर प्रमोट करेंगे।

  • दिया गए Options हैं: जेसे-

  • Blog / Website
  • YouTube Channel
  • Social Media
  • Email Marketing

  • 👉 अगर आपकी वेबसाइट है तो Blog/Site चुनें।

  • Please provide the URLs where you’re planning to promote Hostinger Brand(s) (LIST ALL THE CHANNELS): *

इस बॉक्स में आपको अपने सभी प्लेटफॉर्म के लिंक डालने होते हैं जहाँ आप Hostinger को प्रमोट करेंगे।


आप यहाँ यह डाल सकते हैं:
अपनी वेबसाइट का URL

  • YouTube चैनल लिंक
  • Facebook Page
  • Instagram Page
  जैसे- website,URL-https://newerathupdate.com, Youtube channel link🔗-https://youtube.com/@newerathupdate?si=sSOiRMIrSWRLWM1R

  • Which product(s) are you going to promote?:

यहाँ आपको बताना होता है कि आप Hostinger के कौन-कौन से प्रोडक्ट प्रमोट करेंगे।


Options: जैसे

  • Web Hosting
  • VPS Hosting
  • Domain
  • Website Builder
  • All Products


👉 सबसे अच्छा विकल्प All Products है क्योंकि इससे हम सभी सेवाओं को प्रमोट कर सकते हैं।

  • How many visitors/views does your website/channel receive on average per month?: *

  • यहां पर लिखना होता आपकी वेबसाइट/चैनल मे महीने के कितने व्यूज़/visitors आते हैं

जैसे: 10,000/50,000 visitors/month

  • I understand that Hostinger does NOT allow pay per click/impression advertising, cookie insertions, impersonating Hostinger, and remains the* right to suspend my affiliate account/commissions if I use such methods:

यहाँ Hostinger आपको कुछ नियम बताता है जैसे:

  • Fake promotion नहीं करना
  • Paid click ads से ट्रैफिक नहीं लाना
  • Cookie stuffing नहीं करना

आपको बस “I Understand” या “Agree” चुनना होता है।

  • I understand that the minimum payment threshold via PayPal is $100 and 3 approved conversions each time. : *

Hostinger हमको तभ पैसा देता हैं जब:
हमारी कमाई कम से कम $100 (लगभग ₹8000) हो
हमने कम से कम 3 sales (conversions) करवाई हों (मतलब हमारे लिंग के द्वारा तीन लोगों ने होस्टिंग खरीदा है )


👉 तभी हम payment withdraw कर सकते हो।

  • I read the Affiliate Program Agreement: https://www.hostinger.com/legal/affiliate-* program-agreement:

यह एक rule book है जिसे हमको follow करना होता है।
👉 इसमें बताया होता है:
हमको क्या करना है:

  • सही affiliate link का use करना होता है
  • अपनी audience को सही जानकारी देना गलत जानकारी नही देना है लोगो को
  • clear बताना कि आप affiliate link use कर रहे हैं लोगो को संक्षेप मे बताना है कि हम होस्टिंग की एफिलिएट लिंक प्रोवाइड करते हैं

अगर आप इस रूल से सहमत है तो (yes) करे

  • What makes you a great fit to become a partner of Hostinger?:

यह सबसे important सवाल होता है।
यहाँ आपको बताना होता है कि:

  • आपकी वेबसाइट किस topic पर है हमारी वेबसाइट का नीच क्या है
  • आप Hostinger को कैसे promote करेंगे।
  • हमारे audience कौन है हमारी वेबसाइट पर ऑडियंस कैसे आते हैं कहां से आते हैं


उदाहरण Answer:
I run a technology and finance blog where I publish articles about blogging, website creation and online tools. I plan to create tutorials and guides about web hosting and recommend Hostinger to my audience.👉 (मैं एक टेक्नोलॉजी और फाइनेंस से जुड़ी ब्लॉग वेबसाइट चलाता हूँ, जहाँ मैं ब्लॉगिंग, वेबसाइट बनाने और ऑनलाइन टूल्स के बारे में आर्टिकल लिखता हूँ। मैं वेब होस्टिंग से जुड़े ट्यूटोरियल और गाइड बनाकर अपनी ऑडियंस को Hostinger रिकमेंड करने की योजना बना रहा हूँ।)

एक बात याद रखें अपनी कोई भी जानकारी अपलोड करते समय ध्यान रखें जानकारी इंग्लिश में होना चाहिए
Affiliate Marketing क्या है और Affiliate Marketing कैसे करे?

साइन अप करें पर क्लिक करे, अब आपका खाता तेयार है। 4/5 दिनों के बाद आपके पास ईमेल आयेगा । जो ईमेल अपने निर्देश अनुसार अपलोड किया था । अप्रूवल मिलते ही आपकी ईमेल पर मैसेज 💭आएगा (ready to your account) ।

फिर अपना Affiliate Link लें Approval के बाद: Dashboard में लॉगिन करें Referral Link / Affiliate Link मिलेगा यही लिंक आपको लोगों के साथ शेयर करना होता है

उदाहरण: अगर कोई आपके लिंक से Hostinger की hosting खरीदता है → आपको commission मिलेगा।

(आपके मन मे ये बात जरूर आती होगी की link🔗 तो मिल गई अब इसका क्या करे जिससे हमे commission मिले) चलिए जानते है🤔

Promote कैसे करें

आप कई तरीकों से प्रमोट कर सकते हैं

:1. Website / Blog

जैसे; आप अपनी वेबसाइट में पोस्ट लिख सकते हैं: और पोस्ट के पहले पैराग्राफ और लास्ट के पैराग्राफ में Affiliate Link जोड़ सकते हैं ।

  • Best Web Hosting in India
  • Hostinger Review
  • Cheap Hosting for Beginners

2. YouTube

वीडियो बना सकते हैं: Youdube मै वीडियो बना कर होस्टिंग खरीदने के लिए प्रोत्साहित करें, और वीडियो के डिस्क्रिप्शन में Affiliate Link लगाए

  • “Hostinger Hosting कैसे खरीदें”
  • “₹149 में Best Hosting”

3. Social Media

Social media में group.channel.reels, बना कर Affiliate links🔗 को शेयर करें💭 जिससे आपकी Affiliate Link के बारे में लोगो को पता चल सके.

  • Facebook Group
  • Telegram Channel
  • Instagram Reels

निष्कर्ष (Conclusion)


Affiliate Marketing आज के समय में ऑनलाइन पैसे कमाने का एक बेहतरीन और भरोसेमंद तरीका बन चुका है। इसमें बिना अपना प्रोडक्ट बनाए भी आप कंपनियों के प्रोडक्ट को प्रमोट करके कमीशन कमा सकते हैं।


अगर आपके पास एक वेबसाइट, ब्लॉग, यूट्यूब चैनल या सोशल मीडिया ऑडियंस है तो Affiliate Marketing से अच्छी कमाई की जा सकती है। सही प्रोडक्ट का चुनाव, ईमानदार रिव्यू और सही मार्केटिंग स्ट्रेटेजी आपको इस फील्ड में सफल बना सकती है।


शुरुआत में कम कमाई हो सकती है, लेकिन अगर आप लगातार क्वालिटी कंटेंट बनाते हैं और लोगों की समस्या का समाधान देते हैं तो धीरे-धीरे आपकी इनकम बढ़ने लगती है।


इसलिए आज ही सही Affiliate Program चुनें, अपनी ऑडियंस के लिए उपयोगी कंटेंट बनाएं और Affiliate Marketing के जरिए ऑनलाइन कमाई की अपनी यात्रा शुरू करें।

👉 अगर आपको यह जानकारी उपयोगी लगी हो, तो इसे अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ जरूर शेयर💭 करें ताकि वे भी Affiliate Marketing से ऑनलाइन कमाई करने का तरीका सीख सकें।

Share post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *